N1Live Entertainment 5 साल बाद सोनाक्षी का ‘डार्क’ कमबैक, पति जहीर इकबाल ने कमेंट कर दिया हिंट
Entertainment

5 साल बाद सोनाक्षी का ‘डार्क’ कमबैक, पति जहीर इकबाल ने कमेंट कर दिया हिंट

Sonakshi's 'dark' comeback after 5 years, husband Zaheer Iqbal drops a hint in the comment

11 फरवरी । अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वे अपने पति जहीर इकबाल के साथ अक्सर वीडियो पोस्ट करती रहती हैं। उन्होंने मंगलवार को कुछ अलग अंदाज में पोस्ट कर फैंस से सवाल पूछा।

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कीं। इसमें वे डार्क हेयर लुक में नजर आ रही हैं। ये लुक काफी समय बाद उन्होंने अपनाया है। सोनाक्षी ने सवाल पूछते हुए लिखा, “5 साल बाद डार्क हेयर मेरी जिंदगी में वापस आ रहा है। अंदाजा लगाओ किसके लिए?”

अभिनेत्री के पोस्ट प्रशंसकों को काफी पसंद आ रहे हैं। कई लोग उनके पोस्ट पर कमेंट करके पूछ रहे हैं। वहीं, अभिनेत्री के पति और अभिनेता जहीर इकबाल ने कमेंट करते हुए लिखा, “मुझे पता है।”

जहीर के कमेंट करने के बाद कई यूजर्स ने उनके कमेंट पर मजेदार रिप्लाई दिए हैं। एक यूजर ने लिखा, “भैया चाचा कब बना रहे हो?”

सोनाक्षी के पोस्ट पर जहीर का कमेंट दोनों के रिश्ते की प्यारी सी झलक पेश करता है। जहीर और सोनाक्षी अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी प्यारी नोकझोंक वाले वीडियो शेयर करते रहते हैं।

हाल ही में अभिनेत्री की फिल्म ‘जटाधरा’ रिलीज हुई थी। इस फिल्म के जरिए अभिनेत्री ने तेलुगु सिनेमा में डेब्यू किया था। फिल्म में सोनाक्षी का काफी पावरफुल लुक सामने आया था। हालांकि, फिल्म रिलीज होने के बाद भी कई लोगों ने अभिनेत्री की तारीफ की थी।

अभिषेक जायसवाल और वेंकट कल्याण द्वारा निर्देशित फिल्म में सोनाक्षी के अलावा, सुधीर बाबू, दिव्या खोसला, इंदिरा कृष्णा, रवि प्रकाश, नवीन नेनी, रोहित पाठक, राजीव कनकाला और सुभलेखा सुधाकर जैसे स्टार्स नजर आए थे।

फिल्म का निर्माण उमेश कुमार बंसल, शिविन नारंग, अरुणा अग्रवाल, प्रेरणा अरोड़ा, शिल्पा सिंघल और निखिल नंदा ने किया है। इसके को-प्रोड्यूसर अक्षय केजरीवाल और कुस्सुम अरोड़ा हैं। यह फिल्म 7 नवंबर को हिंदी और तेलुगु में रिलीज हुई थी।

Exit mobile version