N1Live Entertainment सोनाली बेंद्रे का ‘समर स्टेट ऑफ माइंड’, क्रोशिया और सुकून भरे पलों की झलक शेयर की
Entertainment

सोनाली बेंद्रे का ‘समर स्टेट ऑफ माइंड’, क्रोशिया और सुकून भरे पलों की झलक शेयर की

Sonali Bendre shares glimpses of her 'summer state of mind', crocheting and relaxing moments

भीषण गर्मी के बीच अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे ने अपने ‘समर स्टेट ऑफ माइंड’ की एक खास झलक सोशल मीडिया पर साझा की है। अभिनेत्री ने बताया कि इन दिनों वह क्रोशिया करना पसंद कर रही हैं। गुरुवार को सोनाली ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी समर डायरी की कुछ तस्वीरें साझा कीं।

पोस्ट की पहली तस्वीर में ‘हम साथ-साथ हैं’ अभिनेत्री की एक खूबसूरत सेल्फी नजर आई, जबकि दूसरी तस्वीर में उनका क्रोशिया वर्क दिखाई दिया। तस्वीरों में ताजगी भरा सलाद, खूबसूरत गार्डन और एक आरामदायक कमरा भी नजर आया, जिससे उनका समर टाइम काफी सुकूनभरा दिखाई दिया।

इसके अलावा एक बड़ी टंबलर बोतल भी दिखाई दी, जिस पर सोनाली का नाम लिखा था। गर्मियों में पर्याप्त पानी पीने के लिए वह इसका इस्तेमाल कर रही हैं। साथ ही टेबल पर एक छोटा हैंड फैन और आईपैड भी रखा नजर आया। अपने समर मूड की झलक देते हुए सोनाली ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “समर स्टेट ऑफ माइंड,” साथ में एक इमोजी भी शेयर किया।

सोनाली अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी से जुड़े ऐसे अपडेट साझा करती रहती हैं। मार्च महीने में भी उन्होंने अपने फैंस को 90 के दशक की यादों की सैर कराई थी। अभिनेत्री ने फिल्म इंडस्ट्री के शुरुआती दिनों की कुछ थ्रोबैक तस्वीरों का वीडियो मोंटाज साझा किया था।

उस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा था, “जब तस्वीरें थोड़ी धुंधली होती थीं, लेकिन जिंदगी कहीं ज्यादा आसान थी।” वीडियो में वह 90 के दशक के कई स्टाइलिश लुक्स में नजर आई थीं। सोनाली ने साल 1994 में फिल्म आग से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने सरफ़रोश, दिलजले, डुप्लीकेट और मेजर साब जैसी कई लोकप्रिय फिल्मों में काम किया।

आज भी दर्शक उन्हें ‘हम साथ-साथ हैं’ की प्रीति के किरदार के लिए याद करते हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनाली हाल ही में कपल रियलिटी शो पति पत्नी और पंगा को सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मुनव्वर फारुकी के साथ होस्ट करती नजर आई थीं।

Exit mobile version