October 12, 2026
National

जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन पर रोक को लेकर सौरव दास और आशुतोष रांका बोले-‘यह अस्वीकार्य, पीछे नहीं हटेंगे’

केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन पर रोक लगा दी गई है। इसके लिए गृह मंत्रालय की ओर से तीन नए स्थान तय कर दिए गए हैं। इसे लेकर सीजेपी के को-कन्वीनर सौरव दास की प्रतिक्रिया सामने आई है।

आईएएनएस से बातचीत करते हुए सौरव दास ने कहा, “यह लोगों का जंतर-मंतर है। हम बिल्कुल नहीं मानेंगे कि हमारा जंतर-मंतर हमसे छीना जाए। आप जानते हैं कि जंतर-मंतर और इंडिया गेट पर कितने प्रोटेस्ट होते थे, जो शांतिपूर्ण पब्लिक प्रोटेस्ट के लिए एक मशहूर जगह भी थी। अब उन्होंने हमसे जंतर-मंतर छीन लिया है। कौन जानता है कि वे और क्या छीन सकते हैं या और क्या रोक लगा सकते हैं? क्या आपने लोगों से सलाह ली? क्या आपने स्टेकहोल्डर्स से सलाह ली? क्या आपने उन अलग-अलग ऑर्गनाइजेशन से बात की जो रेगुलर जंतर-मंतर आते हैं, जहां हर दिन प्रोटेस्ट होते हैं? क्या आपने उनसे पूछा कि वे आपके प्रपोजल के बारे में क्या सोचते हैं?”

सौरव दास ने कहा, “यह देश लोगों से चलता है। अगर लोगों से बातचीत नहीं की जाएगी और एक आदेश जारी कर दिया जाएगा तो यह देश कैसे चलेगा? अभी लोगों से बातचीत नहीं की जाती और लोगों से राय नहीं ली जाती। मीडिल क्लास पर इथेनॉल थोप दिया गया। सरकार के इस आदेश का हम लोग खंडन करते हैं, यह अस्वीकार्य है। अधिकारों का हनन करना बंद होना चाहिए और लोगों से बातचीत की जानी चाहिए। सरकार को लोगों से बातचीत करनी पड़ेगी।”

सीजेपी के को-कन्वीनर आशुतोष रांका ने कहा, “एक तय प्रोटेस्ट साइट जो इतने सालों से एक ऐतिहासिक प्रोटेस्ट साइट रही है, आपने (सरकार) उस तय साइट को बंद कर दिया है। तो अब देश का हर शहर, हर कोना जंतर-मंतर बनेगा। हम तब तक पीछे नहीं हटेंगे जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं दे देते। नहीं, अब माउंट एवरेस्ट पर प्रोटेस्ट साइट तय कर दें। हम अपना विरोध प्रदर्शन जंतर-मंतर पर करेंगे। इस पूरे सिस्टम को मजाक बना दिया गया है। हम पीछे नहीं हटेंगे और जंतर-मंतर पर ही प्रदर्शन करेंगे।”

Leave feedback about this

  • Service