N1Live Entertainment पुरानी धुनों की लोकप्रियता पर खान साब बोले – बेहतर म्यूजिक समय की सीमाओं को पार कर हर पीढ़ी से जुड़ जाता है
Entertainment

पुरानी धुनों की लोकप्रियता पर खान साब बोले – बेहतर म्यूजिक समय की सीमाओं को पार कर हर पीढ़ी से जुड़ जाता है

Speaking about the popularity of old tunes, Khan saab said, "Great music transcends the boundaries of time and connects with every generation."

सिंगर खान साब ने पुरानी धुनों की लोकप्रियता पर खुलकर बात की है। उन्होंने कहा कि क्लासिक गाने आज भी युवा पीढ़ी से गहराई से जुड़ते हैं क्योंकि उनमें एक टाइमलेस सोल होता है। खान साब का मानना है कि पुरानी धुनें युवाओं को इसलिए छूती हैं क्योंकि उनमें सच्ची भावनाएं और अमर संगीत होते हैं। उनके अनुसार, अच्छा म्यूजिक समय की सीमाओं को पार कर जाता है और हर पीढ़ी से जुड़ जाता है। खास बातचीत में खान साब ने बताया, “पिछली पीढ़ियों के म्यूजिक में एक अमर आत्मा थी। मोहम्मद रफी साहब हों या लता जी, उनके दौर ने ऐसी धुनें बनाईं जो कभी पुरानी नहीं पड़तीं। ऐसा म्यूजिक कभी गायब नहीं हो सकता।”

उन्होंने आगे कहा कि ट्रेंड समय के साथ बदलते रहते हैं। आज का म्यूजिक भी एक दिन पुराना हो जाएगा और नई स्टाइल आएंगी, लेकिन म्यूजिक का असली सार वही रहेगा। खान साब ने उदाहरण देते हुए कहा, “हमारी इंडस्ट्री में सिर्फ प्लेटिंग बदलती है, इंग्रीडिएंट्स वही रहते हैं।”

खान साब ने खासतौर पर सूफी म्यूजिक की तारीफ करते हुए कहा, “हमारी इंडस्ट्री में एक चीज कभी नहीं मरेगी और वो है सूफी म्यूजिक। सूफी म्यूजिक हमेशा जिंदा रहेगा।” गायक से जब यह सवाल पूछा गया कि गीत ‘आरी आरी’ मूल रूप से ‘बॉम्बे रॉकर्स’ का एक बहुत बड़ा हिट था और लोगों की पुरानी यादों से गहराई से जुड़ा हुआ है। ‘धुरंधर’ के लिए इसे दोबारा बनाते समय दर्शकों की उम्मीदों का दबाव महसूस हुआ?”

खान साब ने ‘आरी आरी’ को रीक्रिएट करने के अनुभव पर कहा कि उन्हें इस काम में प्रेशर नहीं बल्कि सम्मान महसूस हुआ। उन्होंने बताया, “जब टीम ने मुझसे संपर्क किया तो मैंने गाने की कंपोजिशन और फील को समझने पर ध्यान दिया। बॉम्बे रॉकर्स के लिए मेरे मन में बहुत सम्मान और प्यार है।”

खान साब ने बताया कि फिल्म से पहले वह इस गाने से ज्यादा परिचित नहीं थे। रिकॉर्डिंग के दौरान सिंगर शाश्वत ने उन्हें बताया कि उनका पंजाबी लोक टच इस कंपोजिशन के लिए बिल्कुल सही है। उन्होंने स्क्रैच वर्जन बनाने को कहा। खान साब ने कहा, “मैंने इसे बहुत जल्दी रिकॉर्ड कर लिया। शाश्वत भाई ने लाइन-बाय-लाइन गाइड किया और कुछ ही मिनटों में सब कुछ बहुत नैचुरली हो गया।”

Exit mobile version