August 10, 2026
National

रांची में विधानसभा घेराव के लिए जुट रहे छात्र, अनशन पर बैठे देवेंद्र नाथ महतो बोले- ‘आज क्रांति का दिन’

Students gathering in Ranchi to lay siege to the Legislative Assembly; Devendra Nath Mahto, sitting on a hunger strike, declares, “Today is a day of revolution.”

भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली और पेपर लीक के खिलाफ रांची में छात्रों का आंदोलन 17वें दिन में प्रवेश कर चुका है। आगे की रणनीति के तौर पर आंदोलनरत छात्र सोमवार को विधानसभा का घेराव करेंगे। इसको लेकर छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि आज क्रांति का दिन है। छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा, “आज भूख हड़ताड़ का नौवां दिन है और मुझे कमजोरी है। मैं लगातार अपडेट दे रहा हूं और मेरी हालत और खराब होती जा रही है। लेकिन मुझे जो दर्द, तकलीफ और पीड़ा हो रही है, इससे ज्यादा दर्द पेपर लीक को लेकर है।”

विधानसभा घेराव को लेकर देवेंद्र नाथ महतो ने कहा, “आज क्रांति का दिन है। यह हमारे महीनों के संघर्ष का दिन है।” देवेंद्र नाथ महतो 2 अगस्त से अनशन पर हैं। उन्होंने 25 जुलाई से अनिश्चितकालीन सत्याग्रह किया था। इसके बाद 2 अगस्त से उनका आंदोलन स्थल पर अनशन शुरू हुआ। पिछले 8 दिनों में उनके स्वास्थ्य में काफी गिरावट आ चुकी है। सोमवार सुबह डॉक्टरों ने महतो का स्वास्थ्य परीक्षण किया।

देवेंद्र नाथ महतो के स्वास्थ्य को लेकर डॉक्टर ने आईएएनएस से कहा, “रविवार की अपेक्षा आज उनकी हालत बेहतर है। उन्हें कमजोरी थी, शुगर लेवल गिर गया था और वे कमजोर महसूस कर रहे थे, इसलिए हमने उन्हें ड्रिप लगाई। इसके बाद उनके जरूरी अंग (वाइटल ऑर्गन्स) अभी ठीक हैं। वे बेहतर महसूस कर रहे हैं।”

फिलहाल, छात्रों ने 10 अगस्त को विधानसभा घेराव का ऐलान किया है। प्रस्तावित विधानसभा घेराव से पहले राज्य के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में छात्र रांची पहुंचने लगे हैं। छात्र जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में एकत्र हो रहे हैं।

एक प्रदर्शनकारी छात्र ने कहा, “हम विधानसभा की ओर जा रहे हैं और हमारा शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन 10 बजे शुरू होगा। छात्र बहुत दूर-दूर से आ रहे हैं। जब तक सरकार हमारी मांगें नहीं मान लेती, हम रुकने वाले नहीं हैं। सरकार की तैयारियों से हमें कोई डर नहीं है। भूख हड़ताल पर बैठे सभी छात्रों का बलिदान बेकार नहीं जाएगा। हम विरोध करेंगे। मैं इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हो रहा हूं और हम निश्चित रूप से विधानसभा जाएंगे क्योंकि सरकार हमारे साथ न्याय नहीं कर रही है।

एक अन्य छात्र ने कहा, “आज का कार्यक्रम पहले से ही तय था। विधानसभा मार्च और विधानसभा घेराव की योजना पहले ही बना ली गई थी। छात्र पुरानी विधानसभा के पास इकट्ठा हो रहे हैं और हमारा मार्च वहीं से शुरू होगा। आपके माध्यम से मैं झारखंड के सभी छात्रों से अपील करना चाहता हूं कि आज का मार्च पूरी तरह से शांतिपूर्ण और संवैधानिक होगा।”

Leave feedback about this

  • Service