May 23, 2026
National

लद्दाख मुद्दों पर उप-समिति की बैठक सार्थक, सस्टेनेबल मॉडल पर हुई चर्चा: ताशी ग्यालसन

Sub-committee on Ladakh issues met to discuss meaningful, sustainable models: Tashi Gyalson

लद्दाख से जुड़े मुद्दों पर बुलाई गई उप-समिति की बैठक को लेकर भाजपा नेता ताशी ग्यालसन ने कहा कि इस बार की बैठक बेहद सार्थक और परिणाम-उन्मुख रही। उन्होंने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य लद्दाख की चिंताओं का समाधान निकालना था।

समाचार एजेंसी आईएएनएस से खास बातचीत में शनिवार को भाजपा नेता ताशी ग्यालसन ने कहा कि कल लद्दाख के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करने के लिए जो सब-कमेटी की बैठक बुलाई गई थी, वह इस बार बेहद अर्थपूर्ण और रिजल्ट-ओरिएंटेड रही। लद्दाख के मुद्दों पर पिछले कई वर्षों से चर्चा चल रही थी, लेकिन अब तक कोई आम सहमति नहीं बन पाई थी।

उन्होंने कहा कि सबसे बड़ा सवाल यह था कि लद्दाख को किस प्रकार का संरक्षण और समाधान दिया जाए, जो पूरी तरह लद्दाख की परिस्थितियों और वहां की जनता के हितों के अनुरूप हो।

उन्होंने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में सरकार के समक्ष कई प्रस्ताव रखे गए और उनके हर पहलू पर विस्तार से विचार किया गया। सरकार की ओर से यह भी कहा गया कि कुछ प्रस्ताव लद्दाख के हित में व्यावहारिक नहीं हो सकते। इसी कारण सभी प्रस्तावों के पक्ष और विपक्ष पर गंभीर चर्चा की गई। बैठक में वित्तीय व्यवहार्यता, सीमा क्षेत्र होने के कारण लद्दाख को स्थिर बनाए रखने और वहां के लिए एक सस्टेनेबल मॉडल तैयार करने जैसे मुद्दों पर भी विस्तार से मंथन हुआ। उन्होंने कहा कि कोशिश यह रही कि लद्दाख की जनता पर अतिरिक्त बोझ न पड़े और वे अपनी जरूरतों के अनुसार विकास कर सकें।

ताशी ग्यालसन ने आगे कहा कि बैठक में जो ब्रेकथ्रू सामने आया है, वह स्वागत योग्य है और सभी पक्षों ने कुछ मूलभूत सिद्धांतों पर सहमति जताई है। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में एक विस्तृत ड्राफ्ट तैयार किया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से आर्टिकल 371 को लद्दाख के संदर्भ में कस्टमाइज कर लद्दाख-स्पेसिफिक प्रावधान देने का प्रस्ताव रखा गया, ताकि क्षेत्र की विशेष परिस्थितियों और लोगों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए समाधान तैयार किया जा सके।

Leave feedback about this

  • Service