June 25, 2026
Entertainment

सुभाष घई ने साले परवेज फारूकी को दी जन्मदिन की बधाई, बोले- ‘भाग्यशाली हूं जो ऐसा ससुराल मिला’

Subhash Ghai wishes brother-in-law Parvez Farooqui on his birthday, says, ‘I am lucky to have such in-laws’

मशहूर निर्देशक सुभाष घई की पत्नी के भाई और उनकी प्रोडक्शन कंपनी मुक्ता आर्ट्स लिमिटेड के गैर-कार्यकारी निदेशक परवेज फारूकी सोमवार को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर निर्देशक ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।

निर्देशक ने इंस्टाग्राम पर परिवार के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “जब आपके पास एक अच्छा परिवार होता है, तो जीवन में आगे बढ़ने की ताकत मिलती है, लेकिन जब ससुराल का परिवार भी उतना ही अच्छा हो, तो जीवन और भी खुशहाल और सफल बन जाता है।”

निर्देशक ने अपनी इस पोस्ट के जरिए परवेज फारूकी को जन्मदिन की बधाई देने के साथ-साथ उनकी जमकर सराहना भी की। उन्होंने लिखा, “मेरे साले परवेज फारूकी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने 1978 में आई मुक्ता आर्ट्स की पहली फिल्म ‘कर्ज’ से लेकर आज तक कंपनी के साथ पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण से काम किया है।”

उन्होंने आगे लिखा, “हम खुद को भाग्यशाली मानते हैं कि हमारे साथ राजू फारूकी जैसे बेहतरीन निर्माता और राहुल पुरी जैसे दामाद हैं, जो वर्तमान में मुक्ता आर्ट्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक (एमडी) हैं। हमें उन पर गर्व है।”

परवेज फारूकी, जाने-माने फिल्म निर्माता सुभाष घई की पत्नी के भाई और प्रोडक्शन कंपनी मुक्ता आर्ट्स लिमिटेड के गैर-कार्यकारी निदेशक हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1975 में की थी। बाद में वे मुक्ता आर्ट्स से जुड़े और तब से लेकर आज तक कंपनी के वित्त, रणनीतिक योजनाओं, फिल्म निर्माण तथा वितरण संबंधी कार्यों का दायित्व संभाल रहे हैं।

सुभाष घई कई मौकों पर परवेज फारूकी की प्रशंसा कर चुके हैं और उन्हें अपने सफल करियर में एक मजबूत स्तंभ बताते रहे हैं। उन्होंने विशेष रूप से उनकी ईमानदारी, निष्ठा और लंबे समय से दिए जा रहे योगदान की सराहना की है।

इसके अलावा, उनके परिवार से जोहेब फारूकी (परवेज फारूकी के बेटे और सुभाष घई के भांजे) भी हैं, जो ‘बोल बच्चन’ और ’36 चाइना टाउन’ जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं।

Leave feedback about this

  • Service