N1Live Entertainment 10 किलो का बैग लेकर 120 फ्लोर तक चढ़े सुमित सचदेव, स्मृति ईरानी रह गईं हैरान
Entertainment

10 किलो का बैग लेकर 120 फ्लोर तक चढ़े सुमित सचदेव, स्मृति ईरानी रह गईं हैरान

Sumit Sachdev climbed up 120 floors carrying a 10-kg bag; Smriti Irani was left amazed.

टीवी अभिनेता सुमित सचदेव इन दिनों अपने एक अलग अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में गौतम विरानी के किरदार से घर-घर में पहचान बनाने वाले सुमित ने बुधवार को अपनी फिटनेस का ऐसा वीडियो शेयर किया, जिसे देखकर फैंस भी हैरान रह गए। अभिनेता ने 10 किलो का बैग कंधे पर रखकर 120 फ्लोर सीढ़ियां चढ़ने का दावा किया। उनकी इस मेहनत पर शो से जुड़ीं अभिनेत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी प्रतिक्रिया दी।

सुमित के वीडियो पर स्मृति ईरानी ने हैरानी जताते हुए लिखा, ”120 फ्लोर..” इसके साथ उन्होंने शॉकिंग इमोजी भी शेयर किया। दरअसल, सुमित सचदेव ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में उनके कंधे पर बैग दिख रहा है और वह पसीने से पूरी तरह भीगे हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में उन्होंने दावा किया कि उनके बैग का वजन 10 किलो है और वह 120 फ्लोर सीढ़ियां चढ़े है।

सुमित ने इस वीडियो के साथ लिखा, ”यह आप सभी को प्रेरित करने के लिए है। स्वस्थ रहें।” सुमित के इस वीडियो पर स्मृति ईरानी की प्रतिक्रिया भी खास रही। उन्होंने अभिनेता की मेहनत देखकर हैरानी जताते हुए कमेंट किया, ”120 फ्लोर..” इसके बाद उन्होंने शॉकिंग इमोजी लगाया।

सुमित सचदेव के करियर की बात करें तो अभिनय में आने से पहले वह आर्किटेक्ट थे। उन्होंने थिएटर से अपने अभिनय का सफर शुरू किया। उनका शुरुआती काम आमिर रजा हुसैन के नाटक ‘द फिफ्टी डे वॉर’ से जुड़ा था, जो कारगिल युद्ध के वीर जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए तैयार किया गया था।

इसके बाद ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ ने उन्हें बड़ी पहचान दी। शो में उन्होंने तुलसी और मिहिर विरानी के बड़े बेटे गौतम विरानी का किरदार निभाया। इस भूमिका ने उन्हें टीवी दर्शकों के बीच लोकप्रिय बना दिया। इसके बाद उन्होंने ‘क्या हादसा क्या हकीकत’, ‘कहीं तो होगा’, ‘ख्वाहिश’, ‘प्यार का बंधन’, ‘बंदिनी’ और ‘ये है मोहब्बतें’ जैसे कई शोज में काम किया।

सुमित ‘चाशनी’, ‘झनक’ और वेब सीरीज ‘स्लम गोल्फ’ में भी नजर आए हैं। अब उन्होंने ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के साथ एक बार फिर गौतम विरानी के रूप में वापसी की है। इस बार उनके किरदार को एक वकील के रूप में दिखाया गया है।

Exit mobile version