N1Live Entertainment गबरू और लाहौर-1947 के बीच सनी देओल ने की नई फिल्म की अनाउंसमेंट, एक्साइडेट हुए फैंस
Entertainment

गबरू और लाहौर-1947 के बीच सनी देओल ने की नई फिल्म की अनाउंसमेंट, एक्साइडेट हुए फैंस

Sunny Deol announces new film between Gabru and Lahore 1947, fans excited

‘गबरू’ और ‘लाहौर-1947’ के बाद सनी देओल ने नई फिल्म की अनाउंसमेंट कर दी है। अभिनेता ने फिल्म ‘जाट’ के एक साल पूरा होने की खुशी में ‘जाट’ का दूसरा पार्ट बनाने का एलान कर दिया है और फिल्म के मेकर्स और अपने को-स्टार्स को दिल से शुक्रिया कहा है। सनी देओल की नई फिल्म की अनाउंसमेंट के बाद फैंस भी काफी उत्साहित हैं।

सनी देओल ने इंस्टाग्राम पर फिल्म ‘जाट’ की कुछ झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिसमें वे हाथ में बंदूक लिए एक्शन करते दिख रहे हैं। वीडियो में रणदीप हुड्डा की भी झलक देखने को मिल रही है। अभिनेता ने फिल्म जाट की शूटिंग के वक्त दिल खोलकर मस्ती की थी और वे दोबारा उस मस्ती को ‘जाट-2’ के जरिए जीना चाहते हैं।

उन्होंने कैप्शन में लिखा, “जाट की रिलीज़ को एक साल हो गया और क्या शानदार सफर रहा! फिल्म की शूटिंग के दौरान हमने जो मस्ती, एक्शन और मस्ती की, वो आज भी याद आती है। सेट पर हर दिन ऊर्जा, जोश और जाट की उस खास भावना से भरा रहता था। वाकई सबसे सुखद अनुभवों में से एक।”

उन्होंने आगे लिखा, “गोपीचंद मलिनेनी को उनके विजन और इस दुनिया को इतनी दमदार तरीके से जीवंत करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। रणदीप हुड्डा और विनीत कुमार सिंह को भी शुभकामनाएं। आप दोनों के साथ स्क्रीन शेयर करना बहुत अच्छा लगा। अब शायद अब फिर से कमर कसने का समय आ गया है। जाट-2 जल्द आ रही है।”

अभिनेता के कैप्शन से लग रहा है कि जल्द ही फिल्म से जुड़ी पहली झलक भी जल्द ही सामने आने वाली है। बता दें कि ‘जाट’ 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और कुछ महीने बाद फिल्म को ओटीटी पर रिलीज कर दिया गया। फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देखने को मिल जाएगी। एक्शन से भरी जाट में रणदीप हुड्डा ने खलनायक राणातुंगा की भूमिका निभाई थी। खलनायक राणातुंगा के गुंडाराज को खत्म करने के लिए सनी देओल की एंट्री होती है।

फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना बजट निकालने में कामयाब रही लेकिन बहुत बड़ी कमाई नहीं कर पाई। फिल्म का बजट 100 करोड़ रुपये था और फिल्म ने 120-140 करोड़ के बीच कलेक्शन किया था।

Exit mobile version