N1Live Entertainment सनी देओल की अपकमिंग फिल्म ‘गबरू’ में लगेगा सतिंदर सरताज की आवाज का तड़का
Entertainment

सनी देओल की अपकमिंग फिल्म ‘गबरू’ में लगेगा सतिंदर सरताज की आवाज का तड़का

Sunny Deol's upcoming film 'Gabru' will feature Satinder Sartaaj's voice.

6 अप्रैल । ‘बॉर्डर-2’ से बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाने वाले सनी देओल अपनी अपकमिंग फिल्मों से छाने के लिए तैयार हैं।

अभिनेता की ‘लाहौर 1947’ और ‘गबरू’ नाम की फिल्में इसी साल रिलीज होने के लिए तैयार हैं, लेकिन इसी बीच अभिनेता ने अपने फेवरेट सिंगर से मुलाकात की है, जिसके गाने वो साल 2021 से लगातार सुन रहे हैं।

सनी देओल ने पंजाबी सिंगर सतिंदर सरताज से मुलाकात की है। दोनों को लंबी बातचीत करते हुए देखा जा रहा है। सतिंदर सरताज सनी देओल के फेवरेट सिंगर हैं, जिनके गाने वह साल 2021 से लगातार सुन रहे हैं। यही कारण है कि उन्होंने सिंगर को अपनी फिल्म के गानों के लिए अप्रोच किया था। वे सिंगर से बातचीत कर बहुत खुश हैं।

मुलाकात की फोटोज शेयर कर उन्होंने लिखा, “2021 में जब मैंने पहली बार उनका संगीत सुना, तब से उनके गाने मेरे दिल में बसे हुए हैं। मेरे पास उनके गानों की एक प्लेलिस्ट है, जिसे मैं अक्सर सुनता रहता हूं। मैंने अपनी फिल्म ‘गबरू’ में उनसे दो गानों के लिए संपर्क किया था, यह फिल्म मेरे दिल के बहुत करीब है। दोनों गानों ने फिल्म को और भी खूबसूरत बना दिया है, लेकिन तब हमें मिलने का मौका नहीं मिला।”

उन्होंने आगे लिखा, “आखिरकार, हम मिले… और हमने एक खूबसूरत शाम साथ बिताई। मुझे सरताज का संगीत सचमुच बहुत पसंद है।”

सनी देओल की ‘लाहौर 1947’ 15 अगस्त पर रिलीज हो सकती है। लेकिन, फिल्म ‘गबरू’ अभिनेता के लिए बहुत खास है। यह ऐसे लड़के की कहानी है, जो अपने सपने पूरे करने के लिए गांव से शहर आता है, लेकिन शहर उससे सब कुछ छीन लेता है। अब उसके पास न तो वापस गांव जाने का रास्ता बचा है और न ही शहर उसे अपना रहा है।

अभिनेता ने अपने इंटरव्यू में बताया था कि यह फिल्म उनके दिल के बहुत करीब है और इस फिल्म के लिए वो अपना बेस्ट देना चाहते हैं। फिल्म का किरदार भी उनके करियर में किए गए बाकी सभी किरदारों से अलग है। पहले यह फिल्म 13 मार्च को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब फिल्म मई में रिलीज हो सकती है।

Exit mobile version