N1Live Entertainment ‘जना नायकन’ के लीक पर चिंतित हुए सुपरस्टार चिरंजीवी, सिनेमा को बचाने की लगाई गुहार
Entertainment

‘जना नायकन’ के लीक पर चिंतित हुए सुपरस्टार चिरंजीवी, सिनेमा को बचाने की लगाई गुहार

Superstar Chiranjeevi worried over the leak of 'Jana Nayakan', pleads to save cinema

साउथ के सुपरस्टार और राजनीति में कदम रख चुके राजनेता विजय की राजनीति में कदम रखने से पहले की आखिरी फिल्म ‘जना नायकन’ बीते काफी समय से चर्चा में बनी हुई है। फिल्म की रिलीज डेट को बार-बार बदला जा रहा है, लेकिन अब फिल्म से जुड़े ऑनलाइन क्लिप सोशल मीडिया पर लीक हो गए हैं, जिससे मेकर्स और अभिनेता दोनों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इसी कड़ी में सुपरस्टार चिरंजीवी ने अभिनेता का सपोर्ट किया है और सभी से मिलकर सिनेमा को बचाने की गुहार लगाई है।

सुपरस्टार चिरंजीवी ने सोशल मीडिया के जरिए रिलीज से पहले फिल्म के लीक होने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है क्योंकि एक फिल्म को बनाने में पूरी टीम की मेहनत लगती है। अभिनेता ने सिनेमा के ऊपर मंडराते पाइरेसी को खतरे को सिनेमा की ग्रोथ के लिए घातक बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “जना नायकन’ के दुर्भाग्यपूर्ण लीक होने से मैं बहुत चिंतित हूँ। सिनेमा विश्वास, मेहनत और कई लोगों के सामूहिक सपनों पर टिका है। ऐसी घटनाएँ हम सभी फिल्म जगत के लोगों को प्रभावित करती हैं और हमें याद दिलाती हैं कि अपनी रचनात्मक कृतियों की रक्षा करना कितना महत्वपूर्ण है।”

उन्होंने आगे लिखा, “मेरी संवेदनाएँ और समर्थन फिल्म टीम के साथ हैं। आइए हम सब मिलकर सिनेमा का सम्मान और संरक्षण करने की जिम्मेदारी लें। पाइरेसी को खत्म करो। सिनेमा बचाओ।”

अभिनेता के ट्वीट का यूजर्स भी सपोर्ट कर रहे हैं और फिल्म के नुकसान पर चिंता भी जता रहे हैं। यूजर्स फिल्म निर्माता, केवीएन प्रोडक्शंस को टैग करते हुए वीडियो लीक करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर फिल्म के मेकर्स की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है।

बता दें कि सोशल मीडिया पर विजय का एंट्री सीन और फिल्म का टाइटल क्रेडिट्स लीक हुई है। क्लिप में अभिनेता की एंट्री दिखाई जा रही है, जिससे उनका लुक और फिल्म को लेकर बनाया गया सस्पेंस दोनों की खत्म हो चुका है। वीडियो देखकर लग रहा है कि सेट से जुड़े किसी शख्स ने ही फिल्म के कुछ सीन्स को लीक किया है।

Exit mobile version