N1Live Entertainment प्रेग्नेंसी ग्लो से चमक उठा सुरभि ज्योति का चेहरा, ग्रीन सूट में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
Entertainment

प्रेग्नेंसी ग्लो से चमक उठा सुरभि ज्योति का चेहरा, ग्रीन सूट में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

Surbhi Jyoti's face glows with pregnancy glow, flaunts baby bump in green suit

18 फरवरी । टीवी जगत की मशहूर अभिनेत्री सुरभि ज्योति मां बनने वाली हैं। उन्होंने कुछ समय पहले ही इस बात की जानकारी दी थी। मंगलवार को अभिनेत्री ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शानदार तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट कीं।

इन तस्वीरों में सुरभि ग्रीन कलर के सूट में बेहद आकर्षक नजर आ रही हैं। उन्होंने अपना पूरा लुक काफी सिंपल और सुंदर रखा है। कान में हल्के झुमके, मामूली मेकअप, ढीली चोटी और हाथ में फूल लिए हुए हैं। सबसे खास बात उनकी मुस्कान और चेहरे पर छाया प्रेग्नेंसी ग्लो है, जो देखते ही बनता है। उनकी तस्वीरों में बेबी बंप साफ दिख रहा है। सुरभि ने लिखा, “जंगल में फूल की तरह धीरे-धीरे खिलना।”

‘कुबूल है’, ‘नागिन’ और ‘इश्कबाज’ जैसी लोकप्रिय सीरियल्स से मशहूर सुरभि ज्योति हमेशा से अपनी खूबसूरती और एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। प्रेग्नेंसी के समय अपने इस पोस्ट से भी वह अपनी स्टाइल और ग्रेस से फैंस का दिल जीत रही हैं।

पोस्ट के बाद सुरभि के इंडस्ट्री के दोस्तों और कलाकारों ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और कमेंट सेक्शन में प्यार और शुभकामनाओं की बौछार कर दी। कई लोगों ने हार्ट और फायर के इमोजी कमेंट किए।

अभिनेत्री मौनी रॉय ने कमेंट करते हुए लिखा, “कित्ती सुंदर लग रही है।” वहीं, अभिनेत्री आरती सिंह और अनीता हसनंदानी ने कमेंट सेक्शन पर हार्ट इमोजी के साथ प्रतिक्रिया दी।

बता दें कि सुरभि ने अपनी प्रेगनेंसी की आधिकारिक घोषणा कुछ समय पहले ही की थी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी प्रेग्नेंसी का इशारा करते हुए तस्वीर पोस्ट की थी। इसी के साथ अभिनेत्री ने बताया था कि उनके घर पर नन्हा मेहमान जून में आने वाला है।

सुरभि और अभिनेता सुमित सूरी ने 5 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट में एक भव्य और यादगार समारोह में शादी की थी। हालांकि, शादी से पहले किसी को दोनों के रिश्ते के बारे में नहीं पता था। रिश्ता शुरू होने के बाद से ही वे काफी प्राइवेट रहे और अपने रिश्ते को लेकर कभी सामने नहीं आए थे। अब जून में ये कपल अपने बच्चे का स्वागत करेंगे।

Exit mobile version