June 11, 2026
National

बिहार में 30 दिनों में उद्योग लगाने की व्यवस्था, निवेश को मिलेगा बढ़ावा: विजय कुमार सिन्हा

System in place to set up industries in Bihar within 30 days; investment to get a boost: Vijay Kumar Sinha

बिहार सरकार में मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि एनडीए सरकार बिहार को निवेश और उद्योग के लिए एक आकर्षक गंतव्य बनाने की दिशा में लगातार बड़े कदम उठा रही है। राज्य में उद्योगों की स्थापना की प्रक्रिया को तेज, पारदर्शी और सरल बनाने के उद्देश्य से नई व्यवस्था लागू की जा रही है, जिसके तहत अब मात्र 30 दिनों में उद्योग स्थापित करने की प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी। सरकार का यह फैसला निवेशकों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है।

बिहार सरकार की यह पहल राज्य में निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगी। इससे नए उद्योग स्थापित होंगे, औद्योगिक विकास को गति मिलेगी और प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के अधिक अवसर सृजित होंगे। साथ ही, निवेशकों को बेहतर सुविधा और समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए सिंगल विंडो प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाया जा रहा है। इसके माध्यम से उद्योग स्थापना से जुड़ी सभी आवश्यक अनुमतियों और स्वीकृतियों का त्वरित निपटारा सुनिश्चित किया जाएगा।

इसके अलावा, राज्य निवेश प्रोत्साहन परिषद सचिवालय को एकल नोडल एजेंसी के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिससे उद्योगों की स्थापना की पूरी प्रक्रिया अधिक सुगम, सरल और निवेशक-अनुकूल बन सकेगी।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, “अब मात्र 30 दिनों में बिहार में लगाइए उद्योग। एनडीए सरकार बिहार को निवेश और उद्योग के लिए एक आकर्षक गंतव्य बनाने की दिशा में लगातार बड़े कदम उठा रही है। उद्योग स्थापना की प्रक्रिया को तेज, पारदर्शी और सरल बनाने के लिए नई व्यवस्था लागू की जा रही है, जिससे निवेशकों को बेहतर सुविधा और समयबद्ध सेवाएं मिल सकेंगी।”

उन्होंने कहा कि सिंगल विंडो प्रणाली के माध्यम से सभी आवश्यक अनुमतियों एवं स्वीकृतियों का त्वरित निपटारा किया जाएगा। साथ ही, राज्य निवेश प्रोत्साहन परिषद सचिवालय को एकल नोडल एजेंसी के रूप में विकसित कर उद्योगों की स्थापना की प्रक्रिया को और अधिक सुगम बनाया जाएगा।

उन्होंने आगे कहा कि इस पहल से निवेश को बढ़ावा मिलेगा, नए उद्योग स्थापित होंगे और युवाओं के लिए रोजगार के अधिक अवसर सृजित होंगे।

Leave feedback about this

  • Service