August 22, 2026
Entertainment

सुनिधि चौहान के करियर की हीरो निकलीं तबस्सुम, केबीसी में गायिका ने किया खुलासा

Tabassum turned out to be the hero of Sunidhi Chauhan’s career; the singer revealed this on KBC.

गायिका सुनिधि चौहान आज मनोरंजन जगत का जाना-माना नाम है, लेकिन उनके करियर के शुरुआती सफर में अभिनेत्री तबस्सुम ने अहम रोल निभाया था। इस बात का खुलासा खुद सुनिधि चौहान ने क्विज रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में किया। क्विज रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति-18’ के आगामी एपिसोड में सुनिधि चौहान मशहूर गीतकार प्रसून जोशी के साथ नजर आएंगी, जिसमें उन्होंने बताया कि तबस्सुम ही उन्हें मुंबई लेकर आई थी और दिग्गज कंपोजर कल्याणजी से मिलवाया।

गायिका ने अपने सफर की बात करते हुए बताया कि जब वह सिर्फ चार साल की थीं, तब सिंगिंग एक पैशन के तौर पर शुरू किया और धीरे-धीरे यह उनका प्रोफेशन बन गया। उन्होंने कहा, “जब मैं चार साल की थी, तब से सिंगिंग मेरे लिए सिर्फ एक पैशन था। मुझे पता भी नहीं चला कि यह कब प्रोफेशन बन गया।”

फिर सुनिधि ने उस मुलाकात को याद किया, जिसने उनकी जिंदगी का रास्ता बदल दिया। उन्होंने कहा, “एक शो में तबस्सुम जी आई थीं, तो मुझे तबस्सुम जी ने सुना। उन्होंने कहा तुम मुंबई आओ।”

शुरुआती मुश्किल दिनों को याद करते हुए, उन्होंने कहा कि तबस्सुम ने उन्हें घर बुलाया, उनसे गाना सुना और बाद में उन्हें कल्याणजी-आनंदजी के पास ले गईं, जिनके साथ उनके बहुत करीबी रिश्ते थे। सुनिधि ने याद करते हुए कहा, “शुरुआत के वो बहुत ही मुश्किलों से भरे दिन हुआ करते थे।”

उन्होंने आगे बताया कि कल्याणजी ने उनके कई गाने सुने। उन्होंने कहा, “कल्याणजी अंकल ने एक गाना नहीं, आधा-पौना घंटा मेरे बहुत सारे गाने सुने।” सुनिधि ने बताया कि गाने सुनने के बाद कल्याणजी ने उनसे कहा कि अब वह दिल्ली वापस नहीं जाएंगी। इस एपिसोड में एक खास म्यूजिकल पल भी देखने को मिला, जब सुनिधि ने अमिताभ बच्चन से ‘रंग बरसे’ गाने की कुछ लाइनें गाने की रिक्वेस्ट की।

बिग बी ने उनकी बात मान ली और ये मशहूर गाना गाया और सुनिधि ने उनके साथ सुर मिलाए, जिससे पूरा स्टूडियो एक जश्न में बदल गया।

Leave feedback about this

  • Service