March 25, 2026
National

तमिलनाडु चुनाव: एनडीए ने तमिल मनीला कांग्रेस (मूपनार) को 5 सीटें दीं

Tamil Nadu elections: NDA gives 5 seats to Tamil Maanila Congress (Moopanar)

25 मार्च । तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (अन्नाद्रमुक) के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन ने तमिल मनीला कांग्रेस (मूपनार) को 5 सीटें आवंटित की हैं।

यह समझौता तमिलनाडु भाजपा प्रभारी पीयूष गोयल की मौजूदगी में अंतिम रूप दिया गया, जिससे सीट बंटवारे को लेकर बनी अनिश्चितता खत्म हो गई।

समझौते के तहत तमिल मनीला कांग्रेस ओट्टनचथिरम, ईरोड वेस्ट, रानीपेट, किलियूर और कुंभकोणम सीटों पर चुनाव लड़ेगी। खास बात यह है कि पार्टी अपने पारंपरिक ‘साइकिल’ चुनाव चिन्ह के बजाय भाजपा के ‘कमल’ चिन्ह पर चुनाव लड़ेगी।

पार्टी अध्यक्ष केजी वासान ने बताया कि चुनाव आयोग के नियमों के तहत अपने चिन्ह को मंजूरी मिलने में दिक्कतों के कारण यह फैसला लिया गया है।

उन्होंने कहा कि पार्टी सभी पांच सीटों पर ‘कमल’ चिन्ह के साथ चुनाव लड़ेगी, क्योंकि मौजूदा परिस्थितियों में ‘साइकिल’ चिन्ह पर चुनाव लड़ना संभव नहीं था।

यह सीट बंटवारा पहले सहयोगी दलों के बीच कुछ मतभेदों के बाद तय हुआ। तमिल मनीला कांग्रेस ने शुरुआत में 5 सीटों की मांग की थी, जबकि एआईएडीएमके की ओर से 3 सीटों का प्रस्ताव दिया गया था। हालांकि, बातचीत सकारात्मक रही और अंततः पार्टी को उसकी मांग के अनुरूप सभी 5 सीटें मिल गईं।

तमिलनाडु में एआईएडीएमके के नेतृत्व वाले एनडीए में भाजपा, पट्टाली मक्कल काची (पीएमके), अम्मा मक्कल मुनेत्र कड़गम (एएमएमके) सहित कई क्षेत्रीय दल शामिल हैं।

गठबंधन में सीट बंटवारे की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। भाजपा को पहले ही 27 सीटें और एएमएमके को 18 सीटें दी जा चुकी हैं।

अब सीटों के बंटवारे के बाद एआईएडीएमके गठबंधन पूरी तरह से चुनाव प्रचार और उम्मीदवारों की घोषणा पर ध्यान केंद्रित करेगा, जिससे राज्य में मुकाबला और दिलचस्प होने की उम्मीद है।

Leave feedback about this

  • Service