August 18, 2026
Entertainment

वीर पहाड़िया की ‘प्रेम कीटाणु’ का टीजर रिलीज, दिखी कॉलेज लाइफ की दोस्ती और प्यार की झलक

Teaser for Veer Pahariya’s ‘Prem Keetanu’ released; offers a glimpse of college-life friendship and romance.

वीर पहाड़िया स्टारर कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ‘प्रेम कीटाणु’ के मेकर्स ने सोमवार को फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया है। फिल्म कॉलेज के युवाओं, उनके संघर्षों, दोस्ती, उम्मीदों, प्यार और रोजमर्रा की जिंदगी की झलक दिखाती है। अभिनेता वीर पहाड़िया ने अपने इंस्टाग्राम पर टीजर शेयर किया, जिसके साथ उन्होंने लिखा, “‘प्रेम कीटाणु’ टीजर रिलीज कर दिया है। दोस्ती के किस्से हो या प्यार के लफ्डे, लाइफ इनके बिना अधूरी है।”

हंसी-ठहाके के भरपूर टीजर काफी मजेदार है, जिसमें कॉलेज के शुरुआती दिनों की झलक देखने को मिलती है। फिल्म कॉलेज लाइफ पर आधारित है और वीर पहाड़िया छात्र बने दिख रहे हैं। कॉलेज लाइफ वाली मस्ती है और इश्क-मोहब्बत वाले चक्कर भी हैं।

टीजर की शुरुआत कॉलेज रैगिंग और बैकबेंचर छात्रों की मस्ती भरे अंदाज से होती है। फिल्म ऐसे युवाओं की कहानी है जिन्हें कॉलेज में न तो अच्छे मार्क्स मिलते हैं और न ही आसानी से प्यार, बल्कि सिर्फ उम्मीदें और हार्टब्रेक मिलते हैं।

1 मिनट 6 सेकंड के टीजर की शुरुआत कॉलेज रैगिंग से होती है, जिसमें छात्रों का पूरा गुट और सीनियर्स रैगिंग करते हैं, जैसे-जैसे टीजर आगे बढ़ता है। इसमें मजेदार डायलॉग और सीन देखने को मिलते हैं। वीर बैक बेंचर स्टूडेंट बने दिख रहे हैं, टीजर के आखिर में एक लड़की अभिनेता से कहती है, “मैं तुम्हें श्राप देती हूं कि तुम्हें कॉलेज के तीन साल कोई लड़की डेट करने को नहीं मिलेगी।”

सीन से होती है। छात्रों का पूरा गुट है और सीनियर रेगिंग करते दिख रहे हैं। आगे कई मजेदार डायलॉग और सीन हैं। वीर बैक बेंचर स्टूडेंट बने दिख रहे हैं। उन्हें श्राप मिला है। वह क्या है? यह आपको टीजर देखकर पता चलेगा। यह चर्चित मलयालम ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘प्रेमालु’ का हिंदी रीमेक बताई जा रही है। अपूर्व सिंह कार्की ने फिल्म का निर्देशन किया है, जिन्होंने ‘सिर्फ एक बंदा काफी है’ और ‘एस्पिरेंट्स’ जैसे प्रोजेक्ट का भी निर्देशन किया है। गौरव वर्मा (अवनिका फिल्म्स) का निर्माण कार्य में भूमिका अदा करेंगे।

फिल्म में वीर पहाड़िया, अपारशक्ति खुराना, आफिया सैयद, राकेश बेदी और निखिल विजय जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Leave feedback about this

  • Service