August 13, 2026
Entertainment

अक्षय कुमार और सैफ अली खान की ‘हैवान’ का टीजर रिलीज, दिखा डरा देने वाला माहौल

Teaser of Akshay Kumar and Saif Ali Khan’s ‘Haivan’ released; chilling atmosphere revealed.

अभिनेता अक्षय कुमार और सैफ अली खान स्टारर फिल्म ‘हैवान’ के मेकर्स ने बुधवार को फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया। इसमें अक्षय कुमार और सैफ अली खान की झलक देखने को मिल रही है। अभिनेता अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का टीजर पोस्ट किया, जिसके साथ उन्होंने लिखा, “वो खतरे को सुनता है, मैं ही खतरा हूं, अब जीत किसकी होगी? हीरो की या हैवान की। फिल्म हैवान का टीजर रिलीज किया जा चुका है।”

टीजर में अजीब-अजीब साये, धुंधली परछाइयां और कुछ झलकियां देखन को मिल रही हैं, जो एक डरावने और बेचैन कर देने वाला माहौल बना रही हैं। टीजर देखकर एहसास होता है कि फिल्म की कहानी काफी खतरनाक और रोमांच से भरी होगी। टीजर की तस्वीरों से लग रहा है कि सैफ अली खान फिल्म में एक नेत्रहीन यानी व्यक्ति का रोल निभा रहे हैं।

फिल्म को प्रियदर्शन ने निर्देशित किया है। ये फिल्म बड़े पर्दे पर रहस्य, खतरे और रोमांच से भरी एक खतरनाक विलेन वाली दुनिया लेकर आएगी। ‘हैवान’ एक दमदार थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है। फिल्म का निर्माण कार्य केवीएन प्रोडक्शंस और द स्पियन फिल्म्स साथ मिलकर कर रहे हैं। वहीं, वेंकेट के. नारायण और शैलजा देसाई इसे मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं।

फिल्म में अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी एक बार फिर साथ नजर आएगी। दोनों 18 साल बाद स्क्रीन पर साथ नजर आएंगे, जिसे देखने के लिए प्रशंसक और भी ज्यादा उत्साहित हैं। इन दोनों के अलावा फिल्म में श्रिया पिलगांवकर और सैयामी खेर भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म ‘हैवान’ 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इससे पहले दोनों अभिनेता फिल्म ‘टशन’ में नजर आए थे। फिल्म ‘टशन’ भले ही यशराज फिल्म्स बैनर तले रिलीज की गई थी लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई थी। विजय कृष्ण आचार्य के निर्देशन में बनी फिल्म में सैफ और अक्षय के अलावा करीना कपूर खान और अनिल कपूर भी मुख्य भूमिका में थे।

Leave feedback about this

  • Service