N1Live Entertainment टेलीविजन हर दिन खुद को साबित करने का मौका देता है’, मनप्रीत कौर ने टीवी और ओटीटी की तुलना पर रखी राय
Entertainment

टेलीविजन हर दिन खुद को साबित करने का मौका देता है’, मनप्रीत कौर ने टीवी और ओटीटी की तुलना पर रखी राय

"Television gives you a chance to prove yourself every day," says Manpreet Kaur, sharing her views on the comparison between TV and OTT.

17 जुलाई । टेलीविजन की दुनिया में अपनी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री मनप्रीत कौर सलूजा ने टीवी और ओटीटी प्लेटफॉर्म को लेकर अपनी राय साझा की है। आज के समय में जहां ओटीटी को मनोरंजन का नया और बड़ा माध्यम माना जा रहा है। वहीं कई कलाकारों का मानना है कि टेलीविजन की अपनी एक अलग पहचान और ताकत है। इस पर मनप्रीत का कहना है कि टीवी आज भी कलाकारों के लिए एक खास जगह रखता है।

आईएएनएस ने जब मनप्रीत कौर से पूछा कि उनके हिसाब से टेलीविजन की सबसे बड़ी ताकत क्या है और आज के बदलते दौर में टीवी की क्या खासियत है। इस पर अभिनेत्री ने कहा कि टेलीविजन का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें कलाकारों को लगातार काम करने और हर दिन नई चुनौती का सामना करने का अवसर मिलता है।

मनप्रीत ने कहा, ”मुझे लगता है कि टेलीविजन की सबसे बड़ी ताकत यह है कि आपको हर दिन परफॉर्म करने का मौका मिलता है। हर दिन एक नई चुनौती लेकर आता है। अगर किसी दिन आपको लगता है कि आपकी परफॉर्मेंस उतनी अच्छी नहीं रही, तो अगले दिन आपके पास खुद को सुधारने और अपनी क्षमता साबित करने का एक और मौका होता है।”

अभिनेत्री के कहा, ”टीवी पर रोजाना शूटिंग की प्रक्रिया आसान नहीं होती, लेकिन यही मेहनत एक कलाकार को मजबूत बनाती है। हर दिन कैमरे के सामने खड़े होकर काम करना कलाकार के आत्मविश्वास को बढ़ाता है और उसे अपनी कमियों पर काम करने का अवसर देता है।”

मनप्रीत ने सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, ”आज के समय में कलाकारों के लिए सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना काफी जरूरी हो गया है। दर्शक अब सिर्फ कलाकारों का काम नहीं देखते, बल्कि उनकी निजी जिंदगी, पसंद-नापसंद और रोजमर्रा की छोटी-छोटी चीजों से भी जुड़ना चाहते हैं। सोशल मीडिया कलाकार और दर्शकों के बीच दूरी कम करने का एक अच्छा माध्यम बन गया है, लेकिन हर कलाकार का अपना तरीका होता है। कुछ लोग अपनी निजी जिंदगी को ज्यादा साझा करना पसंद करते हैं, जबकि कुछ लोग अपने काम तक सीमित रहना पसंद करते हैं।”

मनप्रीत कौर सलूजा को सबसे ज्यादा पहचान टीवी शो ‘मन सुंदर’ से मिली। इस शो में मुख्य भूमिका निभाने के अनुभव को लेकर अभिनेत्री ने कहा कि यह उनके लिए एक बेहद खास मौका था। वह लंबे समय से एक लीड रोल पाने का सपना देख रही थीं और इस शो ने उन्हें वह अवसर दिया, जिसके लिए उन्होंने काफी मेहनत की थी।

Exit mobile version