June 26, 2026
National

पूरे देश में ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के तहत 25 जून को प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी कांग्रेस, नेताओं की लिस्ट जारी

The Congress will hold press conferences across the country on June 25 under the ‘Chhatron ki Goonj’ (Voice of Students) campaign; the list of leaders has been released.

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने देश की शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की मांग को लेकर 25 जून को ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के तहत पूरे देश में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने की घोषणा की। इस अभियान के तहत देश के विभिन्न शहरों में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे।

कांग्रेस ने बयान जारी कर इस आंदोलन को देशव्यापी करने की बात कही है और उन नेताओं की लिस्ट जारी की है, जो देश के तमाम शहरों में उस दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। कांग्रेस का कहना है कि पिछले 12 सालों में सरकार ने शिक्षा के निजीकरण और केंद्रीकरण पर ही ध्यान दिया है, और भारत के युवाओं को भविष्य के लिए तैयार करने के लिए बहुत कम काम किया है। आज का संकट सिर्फ बेरोजगारी का नहीं, बल्कि रोजगार के लायक कौशल की कमी का भी है।

कांग्रेस ने कहा कि ‘छात्रों की गूंज’ अभियान आधुनिक, समावेशी और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप शिक्षा व्यवस्था पर राष्ट्रीय संवाद की शुरुआत करेगा। पार्टी ने छात्रों, शिक्षकों, अभिभावकों और जागरूक नागरिकों से इस चर्चा का हिस्सा बनने की अपील की है।

अभियान के तहत 25 जून को देशभर में आयोजित होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता हिस्सा लेंगे। अहमदाबाद में सतेज पाटिल, बेंगलुरु में वर्षा गायकवाड़, भोपाल में इमरान मसूद, भुवनेश्वर में पवन खेड़ा और बिलासपुर में जयवर्धन सिंह प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे।

इसी तरह चंडीगढ़ में राजीव शुक्ला, चेन्नई में प्रियंक खड़गे, देहरादून में रंजीत रंजन, दिल्ली में गौरव गोगोई और गुवाहाटी में शिल्पी नेहा तिर्की कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके अलावा, ग्वालियर में पप्पू यादव, हैदराबाद में विक्रांत भूरिया, इंदौर में अभिषेक दत्त, जयपुर में अशोक तंवर और कोलकाता में सुप्रिया श्रीनेत प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगी।

कोटा में जिग्नेश मेवाणी, नागपुर में जीतू पटवारी, पटना में अनुपम, पुणे में कन्हैया कुमार और पूर्णिया में नदीम जावेद संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। रांची में इमरान प्रतापगढ़ी, रोहतक में कुलदीप इंदौरा, सीकर में श्रीनिवास बी.वी., श्रीनगर में उदय भानु चिब और तिरुवनंतपुरम में कन्नन गोपीनाथन प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे।

विजयवाड़ा में रागिनी नायक, प्रयागराज में उमंग सिंघार और मेरठ में राहुल कस्वां पार्टी का पक्ष रखेंगे।

Leave feedback about this

  • Service