June 11, 2026
National

जब तक भाजपा रहेगी, तब तक देश की मूल समस्या नहीं होगी हल: कांग्रेस

The country’s fundamental problem will not be resolved as long as the BJP remains in power: Congress

11 जून । इंदिरा भवन में गुरुवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्षों और महासचिवों की बुलाई गई आपातकालीन बैठक के दौरान पार्टी के नेताओं ने भाजपा पर निशाना साधा है। कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने कहा कि भाजपा देश के युवाओं की समस्या को हल करने की बजाय अपना ही ढोल पीट रही है। इसी वजह से देश की आर्थिक अवस्था इस स्थिति पर है।

गौरव गोगोई ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि मेनिफेस्टो में किए गए वादे के अनुसार भाजपा सरकार को लोगों की सेवा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में लोकतंत्र को खत्म किया जा रहा है। जब तक भाजपा रहेगी, तब तक देश की मूल समस्या हल नहीं होने वाली। गौरव गोगोई ने कहा कि लोकतंत्र तोड़कर सत्ता हासिल की जा सकती है, लेकिन इससे देश के मुद्दे हल नहीं हो रहे।

कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने भाजपा को निशाने पर लेते हुए कहा कि मीनाक्षी नटराजन से संबंधित मामला इस देश में नजीर बना है कि पहले होती थी और अब सीट चोरी की जा रही है। कानून, संविधान और विश्वास खत्म हो गया है। एक रिटर्निंग ऑफिसर की ओर से अपराध किया जाता है और सरकार की ओर से उसे प्रोटेक्ट किया गया। पटवारी ने इसे अपराध बताते हुए कहा कि दोषियों को इसकी सजा मिलनी चाहिए।

भूपेश बघेल ने कहा की सीईसी से क्या उम्मीद की जा सकती है, लेकिन प्रक्रिया का पालन हम लोग करेंगे।

मीनाक्षी नटराजन को लेकर कमलेश महतो ने कहा कि भाजपा की ओर से धांधली की जा रही है। उनको लोकतंत्र को मानना नहीं है। संसदीय प्रणाली के खिलाफ काम किया जा रहा है। हम आखिर तक लड़ेंगे।

Leave feedback about this

  • Service