June 24, 2026
General News National

मोदी सरकार के 12 साल में देश का आत्मसम्मान बढ़ा, 2047 तक भारत बनेगा विश्व गुरु: राजन नाइक

The country’s self-respect has increased in the 12 years of the Modi government, India will become a world leader by 2047: Rajan Nayak

भाजपा विधायक राजन नाइक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि इन वर्षों में भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है और देश का आत्मसम्मान काफी बढ़ा है।

राजन नाइक ने आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने देश को विकास के नए आयाम दिए हैं। विश्व नेता और देश के सक्षम प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के 12 साल पूरे हो रहे हैं। इन 12 वर्षों में देश ने हर क्षेत्र में प्रगति की है। आज भारत का आत्मसम्मान पूरी दुनिया में बढ़ा है। पहले जब हमारे लोग विदेश जाते थे तो उन्हें उतना सम्मान नहीं मिलता था, लेकिन अब स्थिति काफी बदल गई है।

उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था लगातार मजबूत हुई है और दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में देश की रैंकिंग भी बेहतर हुई है। उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था दसवें स्थान से चौथे स्थान तक पहुंची है और आने वाले वर्षों में यह और आगे बढ़ेगी। 2047 तक भारत निश्चित रूप से विश्व गुरु बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का जिक्र करते हुए भाजपा विधायक ने कहा कि गरीब कल्याण और अंत्योदय भाजपा का मूल एजेंडा रहा है। स्वच्छ भारत अभियान से लेकर जनधन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, कौशल विकास योजना और किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं ने आम लोगों के जीवन में बड़ा बदलाव लाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने पहले लाल किला संबोधन में स्वच्छता पर जोर दिया था। आज देश में स्वच्छता को लेकर जागरूकता काफी बढ़ी है। पहले किसानों को यूरिया के लिए लंबी लाइनों में लगना पड़ता था, लेकिन अब व्यवस्थाएं बेहतर हुई हैं। आत्मनिर्भर भारत अभियान के जरिए देश तेजी से आगे बढ़ रहा है।

राजन नाइक ने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आने वाले समय में भारत दुनिया में नंबर एक देश बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेगा।

Leave feedback about this

  • Service