September 7, 2026
National

बाढ़ पीड़ितों के लिए सरकार ने किए पुख्ता इंतजाम, स्थायी समाधान पर हो रहा मंथन: रोहित पांडे

The government has made solid arrangements for the flood victims, the discussion is going on for a permanent solution: Rohit Pandey

भागलपुर में बाढ़ की स्थिति पर भारतीय जनता पार्टी के विधायक रोहित पांडे ने कहा कि कई लोग प्रभावित हैं, लेकिन जिला प्रशासन और बिहार सरकार ने तेजी से राहत कार्य शुरू कर दिया है। लोगों के लिए शौचालय, बिजली, पेयजल, किचन और मवेशियों के चारे तक की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि बाढ़ के स्थायी निदान पर सरकार चिंतन कर रही है और सरकार की तत्परता से लोगों में विश्वास जगा है।

बाढ़ की स्थिति को लेकर भाजपा विधायक रोहित पांडे ने कहा, “भागलपुर में बाढ़ की जो स्थिति है, कई लोग इससे प्रभावित हैं। आम तौर पर इससे बचने के लिए जिन ऊंचे स्थानों पर लोग आते थे, वहां वो इस बार भी ठहरे हैं। जिला प्रशासन और बिहार सरकार ने भी सुविधा की दृष्टि से जो मूलभूत आवश्यकता हैं, उसको ध्यान में रखते हुए तेजी से वहां पर काम शुरू किया है। शौचालय, बिजली, पेयजल, किचन, चारा और मवेशियों के लिए इंतजाम किए गए हैं।”

बाढ़ की स्थिति से निपटने में सरकार की आगे की सोच को लेकर भाजपा विधायक ने कहा कि इसके अलावा भी उनकी जरूरतों को देखते हुए सरकार आगे का काम करेगी। बाढ़ की समस्या निरंतर रहती है तो इसके लिए स्थायी निदान क्या हो सकता है? इस पर सरकार चिंतन कर रही है। इस बार आप एक चीज देखेंगे कि लोग बाढ़ की स्थिति से घबरा नहीं रहे हैं। जब बाढ़ की संभावनाएं तेज हुईं, तो सरकार शुरुआती दिनों से ही बचाव के काम पर चर्चा शुरू की और उस पर काम करना शुरू कर दिया। इससे लोगों के मन में एक विश्वास जगा कि सरकार तत्परता के साथ चिंता कर रही है और दुख की घड़ी में उनके साथ खड़ी है।

पीएम मोदी के नाराज फूफा वाले बयान पर उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से देश में विरोधियों की हालत वही है। देश कैसे तेज गति से विकास करे, 2047 के लक्ष्य को शीघ्रता से कैसे प्राप्त करें, इसे ध्यान में रखकर पीएम मोदी तेजी से विकास योजना को लाने में लगे हैं। विपक्ष की भूमिका सरकार की कमियों को बताना होना चाहिए, लेकिन विपक्ष हमेशा एक गलत नेरेटिव तय करने में लोगों को कैसे उकसा सकते हैं। इस तरह नकारात्मक चीजों में लगी हुई है।

भाजपा विधायक ने कहा कि इस देश के मतदाता सभी चीजों को समझते हैं कि किस मानसिकता के साथ काम हो रहा है। जनता चुनाव में ये बताती भी रही है और आगामी चुनाव में ये फिर से देखने को मिलेगा। देश के युवा मतदाता चाहते हैं कि विकास के रास्ते पर परिवर्तन तेज गति से देखने को मिले। ये प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हो रहा है।

Leave feedback about this

  • Service