June 13, 2026
National

मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना: सीएम मोहन यादव

The primary responsibility of the Madhya Pradesh Police is to instill confidence among the public regarding law and order: CM Mohan Yadav.

13 जून । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश की जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना पुलिस की पहली जिम्मेदारी है।

पुलिस मुख्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय आईजी कॉन्फ्रेंस के उद्घाटन सत्र में सहभागिता कर अधिकारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि प्रदेशवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और कानून-व्यवस्था के प्रति उनका विश्वास बनाए रखना पुलिस का पहला दायित्व है।

उन्होंने निर्देश दिए कि पीड़ितों के प्रति संवेदनशील एवं सम्मानजनक व्यवहार करते हुए उनके हितों की रक्षा के लिए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। सिंहस्थ-2028 जैसे वैश्विक आयोजन में मध्यप्रदेश पुलिस को अपनी उत्कृष्ट सेवा, सतर्कता और समर्पण का ऐसा उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिए, जो देश-दुनिया के लिए प्रेरणा बने।

उन्होंने साइबर अपराधों की रोकथाम, सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने, मानव तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण और महिला एवं बाल सुरक्षा के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मध्य प्रदेश के एंटी टेरेरिस्ट स्क्वाड ने मोहम्मद फराज नामक युवक को गिरफ्तार किया है। जो सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में था और उसे टारगेट किलिंग, हथियार रखने की तैयारी और प्रतिबंधित संगठनों के एजेंडे को आगे बढ़ाने संबंधी निर्देश भी दिए जा रहे थे।

पुलिस की सफलता का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि मुझे संतोष है कि मध्य प्रदेश पुलिस ने समय रहते ऐसी साजिश का पर्दाफाश किया, जो भविष्य में देश की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन सकती थी। पुलिस ने न सिर्फ संदिग्ध व्यक्ति को समय रहते दबोचा, बल्कि उसके पूरे नेटवर्क और षड्यंत्र का भी भंडाफोड़ किया। साथ ही जिहादी विचारधारा से संबंधित बड़ी मात्रा में साहित्य भी बरामद किया गया। यह कार्रवाई दर्शाती है कि मध्य प्रदेश पुलिस आतंकवाद और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के विरुद्ध प्रभावी एवं सक्षम कार्रवाई करने में पूरी तरह समर्थ है।

Leave feedback about this

  • Service