September 26, 2026
National

सुप्रीम कोर्ट के आदेश का स्वागत है जांच होगी, चुनाव आयोग स्वतंत्र है: ओम प्रकाश राजभर

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने चुनाव आयोग पर उठ रहे सवालों, राहुल गांधी की जवाबदेही की मांग और अन्य मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी है। चुनाव आयोग पर उठ रहे सवाल को लेकर ओम प्रकाश राजभर ने कहा, “सुप्रीम कोर्ट के आदेश का स्वागत है, जांच होगी। चुनाव आयोग स्वतंत्र है, उसकी ओर से जो किया गया है वो अच्छा किया गया है। क्योंकि हर विधानसभा में कम से कम 10-15 हजार मृतक लोगों का नाम था। चुनाव आयोग ने मतदाता सूची से मृतकों का नाम हटा दिया है तो विपक्ष को बुरा लग रहा है। उनके नाम पर फर्जी मतदान किया जाता था।”

विपक्ष के चुनाव निरस्त किए जाने के सवाल पर ओम प्रकाश राजभर ने कहा, “ऐसे लोग खुद इस्तीफा क्यों नहीं दे रहे हैं, पहले उनको इस्तीफा देना चाहिए तब ये बात कहनी चाहिए। इन लोगों को जनता नकार चुकी है, फिर भी ये लोग बोल रहे हैं। इन लोगों की ओर से पहले ईवीएम को दोष दिया जाता था। अब चुनाव आयोग को दोष दे रहे हैं।”

शिवपाल यादव की ओर से कांग्रेस पर निशाना साधे जाने को लेकर ओम प्रकाश राजभर ने कहा, “शिवपाल यादव जसवंतनगर के ठेकेदार बन गए हैं, लेकिन समय बताएगा। कहना एक बात है करना कठिन होता है।” विपक्षी गठबंधन को लेकर अजय राय के बयान पर ओम प्रकाश राजभर ने कहा, “अजय राय को विधानसभा चुनाव की तैयारी करनी चाहिए।

जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर कोर्ट की ओर से रिकॉर्ड मांगे जाने पर ओम प्रकाश राजभर ने कहा, “कोर्ट की ओर से मांगा गया है तो डीएम को रिपोर्ट दें। अगर कोर्ट ने संज्ञान में लिया है तो इन लोगों को रिपोर्ट देनी होगी

Leave feedback about this

  • Service