N1Live Entertainment ‘पति पत्नी और वो दो’ की टीम पर चढ़ा गुजराती रंग, स्वादिष्ट व्यंजन के साथ आयुष्मान-रकुल ने जमकर लगाए ठुमके
Entertainment

‘पति पत्नी और वो दो’ की टीम पर चढ़ा गुजराती रंग, स्वादिष्ट व्यंजन के साथ आयुष्मान-रकुल ने जमकर लगाए ठुमके

The team of 'Pati Patni Aur Woh Do' got a Gujarati twist; Ayushmann and Rakul danced to delicious dishes.

11 मई । हिंदी कॉमेडी फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म के मुख्य कलाकार इन दिनों प्रमोशन में जुटे हैं और इसी को जारी रखते हुए पूरी टीम ने शानदार गुजराती थाली का लुत्फ उठाया।

आयुष्मान खुराना, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी स्वादिष्ट खाने का लुत्फ उठाने के साथ-साथ फिल्म के गाने ‘रूप दी रानी’ पर थिरकते नजर आए।

मुदस्सर अजीज द्वारा निर्देशित फिल्म में जहां सारा अली खान, आयुष्मान खुराना की पत्नी की भूमिका में हैं। वहीं रकुल और वामिका वो दो की भूमिका में नजर आएंगी।

फिल्म में वामिका गब्बी फिल्म में एक बहुत ही ग्लैमरस और बिंदास अंदाज में नजर आ रही हैं। ट्रेलर और टीजर को देखते हुए ये कयास लगाया जा रहा है कि अभिनेत्री का किरदार आयुष्मान के साथ रोमांस और कॉमेडी के साथ-साथ एक मस्ती भरे रिश्ते को दिखाता है।

रकुल का किरदार और सारा अली और वामिका के साथ उनकी नोक-झोंक में ट्विस्ट लेकर आएगा। ट्रेलर में रकुल के किरदार को भी बोल्ड और चुलबुले अंदाज में दिखाया गया है, जो ‘पति पत्नी और वो दो’ की कहानी को आगे बढ़ाते हैं।

प्रमोशन इवेंट्स में वामिका को सारा और रकुल के साथ देखा गया, जहां उनके स्टाइलिश लुक की काफी तारीफ हुई। तीनों के स्टाइल और आउटफिट फैंस का ध्यान खींच रहे हैं।

यह फिल्म एक शादीशुदा आदमी, प्रजापति पांडे की उलझे हुए सफर को दिखाती है, जो एक या दो नहीं, बल्कि तीन औरतों के संपर्क में आ जाता है, जिससे काफी अफरा-तफरी वाली स्थितियां पैदा हो जाती हैं।

टी-सीरीज और बी आर स्टूडियोज के सहयोग से बनी और भूषण कुमार, रेनू रवि चोपड़ा और कृष्ण कुमार द्वारा प्रोड्यूस की गई, जिसमें जूनो चोपड़ा क्रिएटिव प्रोड्यूसर हैं, ‘पति पत्नी और वो दो’ 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

Exit mobile version