April 2, 2026
National

मुर्शिदाबाद में ममता बनर्जी की पार्टी के जीतने की कोई संभावना नहीं है : अधीर रंजन चौधरी

There is no chance of Mamata Banerjee’s party winning in Murshidabad: Adhir Ranjan Chowdhury

2 अप्रैल । पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के बहरामपुर सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे अधीर रंजन चौधरी ने सीएम ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि टीएमसी मुर्शिदाबाद में चुनाव नहीं जीतेगी।

मुर्शिदाबाद में मीडिया से बातचीत के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी अधीर रंजन चौधरी ने ममता बनर्जी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पिछली बार मुझे हराने के लिए रामनवमी के दिन दंगा भड़काए थे। टीएमसी के विधायक ने तब मेरे लिए क्या कहा था, सभी को मालूम है। एक ही बात का मैं कितनी बार जिक्र करूं।

उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी मुर्शिदाबाद जिले में जितने ज्यादा वक्त रहेंगी, उतना ज्यादा ही यहां दंगा होने की संभावना बढ़ेगी। इसलिए बेहतर होगा कि ममता बनर्जी यहां से चली जाएं, क्योंकि मुर्शिदाबाद में उनके पार्टी के दोबारा जीतने की कोई संभावना नहीं है। जितनी जल्दी वह चली जाएं, यहां के आम लोगों को आराम मिलेगा, क्योंकि उनके रहने का मतलब यहां के आम लोगों का चैन और सुकून हराम होने वाला है।

बंगाल में एसआईआर को लेकर चल रहे बवाल पर कांग्रेस प्रत्याशी अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि आम लोगों के लिए बहुत परेशानी हो रही है, बहुत मुश्किल हो रहा है। बंगाल की सड़कों पर जो आंदोलन हो रहा है। इससे लाखों लोग प्रभावित हो रहे हैं। हमारे यहां का प्रशासन, सूबे की सरकार, इससे कैसे निपटेगी, कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई देती है।

उन्होंने कहा कि जो भी हालात पैदा हुए हैं, यह सीधे तौर पर प्रदेश की सरकार और चुनाव आयोग के बीच चल रहे गतिरोध की वजह से है। अगर ममता बनर्जी सुप्रीम कोर्ट नहीं जाती तो शायद यह स्थिति पैदा नहीं होती।

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग लोगों को भरोसा दिलाए कि चुनाव से पहले जो वोटर लिस्ट का मामला है, उसे सुलझा लिया जाएगा।

दूसरी ओर कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी ने विधानसभा चुनाव के लिए बहरामपुर विधानसभा क्षेत्र में घर-घर जाकर प्रचार-प्रसार भी किया।

बताते चलें कि पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों, 23 और 29 अप्रैल, को मतदान कराए जाएंगे। जबकि, नतीजों की घोषणा 4 मई को होगी।

Leave feedback about this

  • Service