N1Live Punjab सरपंचों से परेशान होकर महिला ने उठाया खौफनाक कदम,
Punjab

सरपंचों से परेशान होकर महिला ने उठाया खौफनाक कदम,

कपूरथला जिले से खबर सामने आ रही है, जिसमें बताया जा रहा है कि बिधिपुर गांव में घरेलू विवाद के दौरान एक महिला सरपंच से इतनी तंग आ गई कि उसने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की।

जानकारी के अनुसार, जब ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने तुरंत दरवाजा तोड़कर उसे फंदे से उतारा और सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। महिला का फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है। महिला की पहचान परमजीत कौर पत्नी जगरूप सिंह निवासी गांव बिधिपुर, थाना तलवंडी चौधरी के रूप में हुई है।

उपचाराधीन परमजीत कौर ने बताया कि उसके घर में घरेलू विवाद चल रहा था। पुरानी रंजिश के चलते गांव के सरपंच ने राजीनामा करवाने की बजाय उसके साथ कथित तौर पर गाली-गलौज की, जिससे वह अक्सर परेशान होती रही, जिसके चलते उसने अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया।

ग्रामीणों ने उसके घर का दरवाजा तोड़कर उसे फंदे से नीचे उतारा और सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जिसका सिविल अस्पताल में ड्यूटी डॉक्टर नवदीप सिंह द्वारा उपचार जारी है तथा इसकी जानकारी दी गई है।

Exit mobile version