N1Live National मुथरा में महिला की हत्या करने वाले दो आरोपी मुठभेड़ में किए गए गिरफ्तार
National

मुथरा में महिला की हत्या करने वाले दो आरोपी मुठभेड़ में किए गए गिरफ्तार

Two accused of murdering a woman in Mathura arrested in an encounter

22 अप्रैल । महिला की हत्या के बाद यमुना एक्सप्रेस वे पर शव फेंककर फरार हुए हत्यारों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से दो आरोपी घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सीओ महावन श्वेता वर्मा ने बताया कि 13 अप्रैल को बलदेव थाना क्षेत्र स्थित यमुना एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 130.8 किमी के पास अज्ञात महिला का शव मिला था, जिसकी पहचान निकिता (26) निवासी देवरिया के रूप में हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करने की बात पता चली। इसके बाद थाना बलदेव में मुकदमा दर्ज किया गया था। निकिता के सीडीआर जांच करने पर बृजेश और विकास के नाम सामने आए। इसके बाद से ही दोनों व्यक्तियों की तलाश जारी थी।

इसी कड़ी में मंगलवार देर रात सूचना मिली कि दोनों आरोपी यमुना एक्सप्रेस पर आने वाले हैं। इस पर पुलिस ने कंजौली घाट पर चेकिंग शुरू की, तभी पुलिस को देखकर दोनों अंडरपास से कच्चे रास्ते पर मुड़ गए। अपने आपको घिरता देखकर पुलिस की टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग की तो बृजेश और विकास को गोली लगी और घायल होकर गिर पड़े। पुलिस की टीम ने तुरंत दोनों को हिरासत में लेकर अस्पताल पहुंचाया। आरोपियों के कब्जे से 2 तमंचा, आठ कारतूस व घटना में प्रयुक्त कार और वारदात में प्रयुक्त आलाकत्ल बरामद किया गया है। पुलिस पूरे मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है और हत्या के पीछे के कारणों की भी गहन जांच की जा रही है।

वहीं, गौतमबुद्धनगर जिले के दादरी क्षेत्र में पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शाकिर के रूप में हुई है, जो दादरी कस्बे का ही निवासी है और लंबे समय से लूट व छिनैती के मामलों में वांछित चल रहा था।

Exit mobile version