N1Live National बरेली में गोकशी के आरोप में दो गिरफ्तार, मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी और एक सिपाही घायल
National

बरेली में गोकशी के आरोप में दो गिरफ्तार, मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी और एक सिपाही घायल

Two arrested in Bareilly on charges of cow slaughter; one accused and a constable injured during an encounter.

उत्तर प्रदेश के बरेली में पुलिस ने गोकशी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी की गिरफ्तारी मौके से हुई, जबकि दूसरे को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पकड़ा। इस मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ। पुलिस ने दावा किया कि उन्होंने गोमांस, गोकशी के औजार और एक अवैध हथियार बरामद किया है।

बरेली पुलिस के अनुसार, यह मामला जिले के इज्जतनगर इलाके का है। आरोपियों की पहचान मोहम्मद खान और अकीलुद्दीन उर्फ गट्टू के रूप में की गई। पुलिस ने बताया कि मोहम्मद खान को मौके से गिरफ्तार किया गया, जबकि अकीलुद्दीन उर्फ गट्टू जंगल में भाग निकला था। पीछा करने पर उसने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसमें एक सिपाही घायल हो गया। हालांकि, जवाबी कार्रवाई में आरोपी गोली लगने से घायल हो गया, जिसे बाद में पुलिस टीम ने दबोच लिया।

एएसपी शिवम आशुतोष ने बताया, “16 जुलाई को इज्जतनगर पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम महलौन के रहने वाले अकीलुद्दीन के घर पर गाय के वध की घटना हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारा और अकीलुद्दीन के घर पर नबू खान के बेटे मोहम्मद खान को पाया। उसके पास से लगभग 40 किलो गोमांस, एक इलेक्ट्रॉनिक वजन करने वाली मशीन और गाय के वध में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए गए।”

एएसपी के अनुसार, पूछताछ में आरोपी मोहम्मद खान ने स्वीकार किया कि उसने अपने जीजा अकीलुद्दीन, बहन हसीना और एक अन्य व्यक्ति आलम उर्फ अकबर के साथ मिलकर गोकशी की गई।

पुलिस अधिकारी शिवम आशुतोष ने बताया कि इस मामले में तुरंत एक एफआईआर दर्ज की गई। मोहम्मद के अलावा अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों ने दबिश दी। इसी बीच सूचना मिली कि एक अभियुक्त अकीलुद्दीन इलाके में ही छिपा हुआ था। जब उसे पकड़ने की कार्रवाई की गई तो अकीलुद्दीन ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में अकीलुद्दीन के पैर में गोली लगी। इसके पास से एक तमंचा, कारतूस और गोवंश के मांस के कुछ टुकड़े बरामद हुए।

उन्होंने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी टीमों का गठन किया गया है। लगातार दबिश दी जा रही है और आगे की विधिक कार्रवाई भी जारी है।

Exit mobile version