N1Live National केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ममता बनर्जी की कार्यशैली पर उठाए सवाल
National

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ममता बनर्जी की कार्यशैली पर उठाए सवाल

Union Minister Giriraj Singh raised questions on the working style of Mamata Banerjee.

6 मार्च । भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं।

उन्होंने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि ममता बनर्जी पिछले 15 सालों से राज्य की सत्ता में विराजमान हैं। लेकिन, यहां की दयनीय दशा का अंदाजा महज इसी से लगा सकते हैं कि सूबे में औद्योगिक विकास 3 प्रतिशत से भी कम पर आ चुका है और यहां रहने वाले प्रति व्यक्ति कर्जदार बन गया है।

इसके अलावा, उन्होंने ममता बनर्जी की ओर से दिए जा रहे धरने पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है कि सीएम ममता बनर्जी राज्य में घुसपैठियों के पक्ष में धरना दे रही हैं। मेरा इसे लेकर सीधा सा सवाल है कि क्या हम इस तरह की स्थिति को किसी भी हाल में स्वीकार कर सकते हैं? चोरी और सीनाजोरी और उल्टा चोर कोतवाल को डांटे, जैसी स्थिति मौजूदा समय में ममता बनर्जी की कार्यशैली की वजह से पैदा हो रही है, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता है।

साथ ही, उन्होंने पश्चिम बंगाल की मौजूदा स्थिति का जिक्र करते हुए सीएम ममता बनर्जी की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि आज की तारीख में प्रदेश के हर गांव में किसान और मजदूर त्राहि-त्राहि कर रहे हैं। उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा है कि क्या किया जाए। आज की तारीख में प्रदेश का हर तबका परेशान है। आज से 15 साल पहले टीएमसी का जो व्यक्ति साइकिल से चलता था, आज वो गाड़ियों से चल रहा है। 15 लाख करोड़ रुपए केंद्र सरकार ने दिए, जिसे टीएमसी ने पूरी तरह से लूट कर खा लिया और आज की तारीख में स्थिति ऐसी बन चुकी है कि ममता बनर्जी गुंडों का सहारा लेकर घुसपैठियों के पक्ष में विरोध प्रदर्शन कर रही है। मेरा सीधा-सा सवाल है कि क्या हम इस तरह की स्थिति को किसी भी कीमत पर स्वीकार कर सकते हैं? जवाब स्पष्ट है कि हम इस तरह की स्थिति को किसी भी हाल में स्वीकार नहीं कर सकते हैं।

Exit mobile version