June 4, 2026
National

केंद्रीय राज्यमंत्री आठवले ने मीठी नदी का निरीक्षण किया, बताया- ‘सफाई का काम जारी’

Union Minister of State Athawale inspected the Mithi River and said, ‘Cleaning work is ongoing’

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास आठवले ने मुंबई की जल निकासी व्यवस्था में सुधार की जरूरत को लेकर पत्रकारों से बात की। उन्होंने कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्दारमैया के इस्तीफे को लेकर भी प्रतिक्रिया दी। केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले ने कहा कि कांग्रेस ने सिद्दारमैया को मुख्यमंत्री बनाया था। अब शायद कांग्रेस की किसी और को मुख्यमंत्री बनाने की इच्छा है। जो भी मुख्यमंत्री बनेगा, उसे हमारी ओर से शुभकामना है।

मुंबई में बाढ़ को लेकर उन्होंने कहा कि बहुत ज्यादा बारिश होने पर मीठी नदी में बाढ़ आ जाती है। हर साल इस नदी को महानगरपालिका की ओर से साफ करने का काम किया जाता है। इस वर्ष भी सफाई का काम जारी है। महानगरपालिका के अधिकारियों की ओर से जानकारी दी गई कि साफ-सफाई का काम चल रहा है। मॉनसून आने से पहले काम पूरा हो जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि बाढ़ की वजह से अगल-बगल के बस्ती वालों को तकलीफ नहीं होनी चाहिए। मुंबई में जब बारिश ज्यादा होती है तो हर इलाके में पानी भर जाता है। मेरा मानना है कि पानी निकालने के लिए कुछ न कुछ समाधान करने की आवश्यकता है। मुंबई के ड्रेनेज सिस्टम को सुधारने की जरूरत है। अगर दो बड़े ड्रेनेज सिस्टम लग जाते हैं तो पानी ऊपर नहीं रहेगा। पूरा पानी नीचे जाएगा। इसके लिए भी कोशिश करने की जरूरत है।

बता दें कि एक दिन पहले एसआईआर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर रामदास आठवले ने कहा था कि मुझे लगता है कि विपक्ष जिसे चाहे निशाना बना सकता है, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को यह सुनिश्चित करने का अधिकार दिया है कि मतदाता सूची साफ और सटीक हो।

उन्होंने कहा था कि किसी भी व्यक्ति का नाम दो या तीन बार नहीं आना चाहिए, और मृत व्यक्तियों के नाम इसमें शामिल नहीं होने चाहिए। इन सभी बातों की समीक्षा करने के बाद, सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि चुनाव आयोग जो कर रहा है, वह सही है।

Leave feedback about this

  • Service