June 12, 2026
Entertainment

‘कॉकटेल 2’ के सेट से सामने आईं अनदेखी तस्वीरें, होमी अदजानिया ने दिखाया फिल्म बनाने का जादू

Unseen photos from the sets of ‘Cocktail 2’ surface; Homi Adajania reveals the magic of filmmaking.

शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘कॉकटेल 2’ इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। अब फिल्म के निर्देशक होमी अदजानिया ने शूटिंग के दौरान की कुछ खास और अनदेखी तस्वीरें व वीडियो साझा किए हैं।

इन तस्वीरों में फिल्म बनाने के पीछे दिन-रात मेहनत करने वाली पूरी टीम की झलक भी देखने को मिल रही है। निर्देशक की इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

होमी अदजानिया ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए। इन तस्वीरों में वह कभी शाहिद कपूर के साथ हंसी-मजाक करते नजर आते हैं तो कभी कृति सेनन और रश्मिका मंदाना के साथ बातचीत करते दिखाई देते हैं। वहीं निर्देशक ने अपनी पत्नी अनाइता श्रॉफ अदजानिया की तस्वीर भी साझा की है।

इस पोस्ट के साथ होमी अदजानिया ने लिखा, ”बहुत सारे लोगों ने मुझसे बीटीएस पलों को साझा करने की मांग की थी, इसलिए मैंने यह नया पोस्ट किया। जीवन में प्यार और खुशियां बांटते रहना चाहिए और एक-दूसरे के प्रति अच्छा व्यवहार करना चाहिए। पोस्ट में मौजूद आखिरी वीडियो को जरूर देखें कि चीजें कैसे शुरू होती हैं और क्या बन जाती हैं। यही फिल्म बनाने का जादू है।”

अगर फिल्म की बात करें तो ‘कॉकटेल 2’ सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल है। यह फिल्म साल 2012 में आई सुपरहिट फिल्म ‘कॉकटेल’ का सीक्वल है। हालांकि इसकी कहानी पहली फिल्म से सीधे तौर पर जुड़ी नहीं है, लेकिन इसमें रिश्तों, दोस्ती और प्यार की उलझनों को नए अंदाज में दिखाया गया है। पहली फिल्म में सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी मुख्य भूमिकाओं में थे। उस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

इस बार फिल्म में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन होमी अदजानिया ने किया है, जबकि निर्माण मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले किया गया है। ‘कॉकटेल 2’ 19 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Leave feedback about this

  • Service