May 9, 2026
National

यूपी: शादी में ‘लेग पीस’ न मिलने पर बराती और घरातियों में संघर्ष, एक की मौत

UP: One person died after a fight broke out between the groom’s party and the bride’s party over the non-availability of a ‘leg piece’ at a wedding.

9 । उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में आयोजित एक शादी समारोह में हुई हत्या मामले में परिजनों ने न्याय की गुहार लगाई है। यह घटना तब घटी जब शादी समारोह में शुक्रवार देर रात घराती और बरातियों में जमकर मारपीट हो गई।

मारपीट ने कुछ पलों में ही रौद्र रूप ले लिया और दोनों पक्षों में पत्थरबाजी हो गई और तलवारें चल गईं, इसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। शाहपुर थाना क्षेत्र के अकोलावा स्थित एक मैरिज हॉल में नगर निगम कर्मचारी जितेंद्र की बेटी की शादी समारोह चल रहा था। शुक्रवार रात बारात पहुंचने के बाद पहले डीजे पर गाना बजाने को लेकर विवाद शुरू हुआ था।

इसके बाद एक बाराती को खाने में लेग पीस न मिलने से मामला और बढ़ गया। फिर यह विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। घटना के बाद मैरिज हॉल में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच अचानक ईंट-पत्थर चलने लगे। इस दौरान दोनों पक्ष के लोगों ने तलवार,बेल्ट, और, ईंट-पत्थर चलाते नजर आए। मैरिज हॉल में चीख-पुकार मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

आरोप है कि इसी दौरान घराती पक्ष के कुछ लोगों ने बाराती पक्ष के दो युवकों को पकड़ लिया और उनकी बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना में पानी टंकी निवासी सुमित गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

वहीं, नेपाली नाम का दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसका उपचार चल रहा है। सुमित की शादी तीन महीने पहले ही हुई थी। उनकी मां रेलवे में सफाईकर्मी हैं।

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही शाहपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी राजेश रोशन सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अभी तक तकरीबन 7अभियुक्तों को गिरफ्तार कियागया है; बाकी की कार्रवाई की जाएगी।

Leave feedback about this

  • Service