N1Live National उत्तर प्रदेशः बांदा में पिता-पुत्र की करंट लगने से मौत, बचाने पहुंची मां घायल
National

उत्तर प्रदेशः बांदा में पिता-पुत्र की करंट लगने से मौत, बचाने पहुंची मां घायल

Uttar Pradesh: Father and son die of electrocution in Banda; mother injured while attempting to save them.

उत्तर प्रदेश के बांदा में बड़ी दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां करंट की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत हो गयी और मां घायल हो गई है। सूचना पर पहुचीं पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायल मां को अस्पताल में भर्ती कराया है।

मामला शहर कोतवाली के कालू कुंआ चौकी क्षेत्र का है। बाबूलाल (60) अपनी पत्नी के साथ रहते थे और पास बने एक मैरिज हाल में गार्ड की नौकरी करते थे और यहीं रहते थे। गुरुवार देर शाम उनका बेटा धीरू (30) मजदूरी कर घर लौटा और नहाने के बाद घर में लगी तार पर पहले से सूखने के लिए टांगे गए कपड़े उठाने लगा।

इसी दौरान तार में फैले करंट की चपेट में आ गया। पिता ने बेटे को छटपटाते देखा देखा तो बचाने दौड़े और दोनों ही करंट की चपेट में आकर चिपक गए। पति और बेटे को करंट से छटपटाते देख मां बचाने दौड़ी तो वह करंट लगने से दूर गिर गई। यह जानकारी पास रहने वालों लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाबूलाल और उनके बेटे धीरू को एंबुलेंस के सहायता से तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया है।

एएसपी माविस टाक ने बताया कि एक परिवार के दो सदस्यों को करंट लग गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें अस्पताल ले गई, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पोस्टमार्टम और कानूनी कार्रवाई की जा रही है और आगे की जांच जारी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पीडब्लूडी और बिजली विभाग के पोल और लाइट शिफ्ट के दौरान घर की कपड़े फैलाने वाली तार में करंट आया है, जिससे हादसा हुआ है। जगह-जगह तार फैलने से बारिश के चलते करंट फैल रहा है।

Exit mobile version