July 11, 2026
National

उत्तराखंड: रुद्रपुर में पोक्सो मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नामजद एक आरोपी गिरफ्तार

Uttarakhand: Major police action in a POCSO case in Rudrapur; one named accused arrested.

11 जुलाई । ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर में नाबालिग से जुड़े पोक्सो एक्ट के गंभीर मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में नामजद एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि मुख्य आरोपी बताए जा रहे एक किशोर को नियमानुसार संरक्षण में लिया गया है।

एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में गठित पुलिस टीमों ने एसओजी और सर्विलांस टीम की मदद से तकनीकी साक्ष्य जुटाए गए। इसके साथ ही 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का गहन विश्लेषण किया गया।

जांच के आधार पर पुलिस ने मनोज कुमार (32) को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर मामले में पोक्सो एक्ट की धारा 16/17 भी बढ़ाई गई है।

पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और विवेचना जारी है। एसएसपी अजय गणपति ने कहा कि महिलाओं एवं बच्चों के खिलाफ अपराधों के प्रति पुलिस की जीरो टॉलरेंस की नीति है और सभी आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सीओ सिटी विभव सैनी ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म में दो आरोपियों को चिह्नित किया गया है। एक नाबालिग आरोपी को संरक्षण में लिया गया है। जबकि होटल मालिक को गिरफ्तार किया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। जल्द से जल्द गिरफ्तार करके उन आरोपियों को भी न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Leave feedback about this

  • Service