N1Live Entertainment शूटिंग के बीच आध्यात्म और स्थानीय संस्कृति से जुड़ रहे विनीत सिंह, बोले- ‘जिंदगी एक खूबसूरत सफर है’
Entertainment

शूटिंग के बीच आध्यात्म और स्थानीय संस्कृति से जुड़ रहे विनीत सिंह, बोले- ‘जिंदगी एक खूबसूरत सफर है’

Vineet Singh connects with spirituality and local culture amidst shooting, says, 'Life is a beautiful journey'

अभिनेता विनीत कुमार अपने बेहतरीन अभिनय के लिए जाने जाते है। उन्होंने खुद को कभी भी कैमरे और सेट तक सीमित नहीं रखा, वह जहां भी शूटिंग के लिए जाते हैं, वहां की संस्कृति, लोगों, खानपान और धार्मिक स्थलों को करीब से समझने की कोशिश करते हैं। इन दिनों विनीत कुमार सिंह मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कई शहरों में अपने काम के सिलसिले में यात्रा कर रहे हैं।

हाल ही में अभिनेता ने ग्वालियर, दतिया और आसपास के इलाकों की यात्रा की। इसके अलावा, उन्होंने राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कई जगहों पर भी समय बिताया। इन सबकी तस्वीरें उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की, जिसमें वहां की स्थानीय संस्कृति और सादगी भी देखने को मिली। कहीं वह स्थानीय ढाबों में खाना खाते नजर आए, तो कहीं मंदिरों में पूजा करते दिखाई दिए।

विनीत कुमार सिंह ने कहा, “जिंदगी एक खूबसूरत सफर है, इसलिए मैं इसे खुलकर जीने में विश्वास रखता हूं। मैंने अपनी यात्रा के दौरान स्थानीय खाने का भी भरपूर आनंद लिया। मेरा मानना है कि किसी भी शहर को सही मायनों में समझना हो तो वहां के लोगों और उनके खाने को जरूर जानना चाहिए।”

उन्होंने आगे कहा, “राजस्थान में मैंने कई प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों के दर्शन किए, जिसमें खाटू श्याम जी मंदिर, सालासर बालाजी मंदिर और करणी माता मंदिर शामिल हैं। जब मैं मध्य प्रदेश के ग्वालियर और दतिया पहुंचा, वहां मैंने प्रसिद्ध पीताबंरा पीठ के भी दर्शन किए। इसके अलावा, मैंने आगरा जाकर दुनिया के सबसे मशहूर स्मारकों में से एक ताज महल को भी करीब से देखा।”

अपनी यात्राओं के बारे में बात करते हुए विनीत कुमार सिंह ने आगे कहा, ”जब भी मैं किसी शहर में शूटिंग करने जाता हूं, तो वहां के लोगों से मिलना, उनकी बातें सुनना और उनकी जिंदगी को समझना मुझे बेहद अच्छा लगता है। हर शहर की अपनी अलग कहानी होती है और मुझे इन कहानियों को महसूस करना पसंद है।”

उन्होंने आगे कहा, ”शूटिंग से समय मिलते ही मैं आसपास की जगहों को देखने निकल जाता हूं। मुझे नए लोगों से मिलना और नई यादें बनाना बेहद अच्छा लगता है। ये अनुभव मुझे एक बेहतर इंसान और बेहतर कलाकार बनने में मदद करते हैं।”

Exit mobile version