July 16, 2026
National

माधुरी दीक्षित संग वामिका गब्बी का ‘फैन-गर्ल मोमेंट’, सोशल मीडिया पर प्यारी झलकियां की शेयर

Wamiqa Gabbi’s ‘fan-girl moment’ with Madhuri Dixit; shares adorable glimpses on social media.

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के चार्म का हर कोई दीवाना है। चाहे आम इंसान हो या फिर फिल्म इंडस्ट्री के सितारे, माधुरी दीक्षित से मिलना हर किसी का सपना होता है। ऐसा ही एक खूबसूरत ‘फैन-गर्ल मोमेंट’ अभिनेत्री वामिका गब्बी के जीवन में भी आया, जब उन्हें अपनी पसंदीदा स्टार माधुरी दीक्षित से मिलने का शानदार मौका मिला।

इस खास मुलाकात की झलक अभिनेत्री वामिका ने इंस्टाग्राम पर शेयर की। वीडियो की शुरुआत में वामिका, माधुरी दीक्षित के गाने ‘धक-धक’ में डांस करती नजर आती हैं और बाद में अभिनेत्री से मिलते ही उनसे गले मिलती हैं। अभिनेत्री वामिका गब्बी ने मुलाकात का वीडियो पोस्ट कर लिखा, “मेरे करीबी दोस्त, जो 13 साल की उम्र से मेरे साथ हैं, वे अच्छी तरह से समझते हैं कि माधुरी दीक्षित से मिलना मेरे लिए कितना खास था।”

वामिका गब्बी ने बताया कि उन्होंने माधुरी दीक्षित की मुलाकात अपने माता-पिता से भी करवाई थी। उन्होंने लिखा, “इस मुलाकात के दौरान मैंने माधुरी दीक्षित से अपने बचपन की ऐसी प्यारी यादें साझा कीं, जिनसे यह साफ झलकता है कि वे मेरे बचपन का कितना खूबसूरत हिस्सा रही हैं। आपसे बहुत प्यार है।” वामिका के वीडियो को फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है और फैंस उनके इस इमोशन से रिलेट कर रहे हैं।

माधुरी दीक्षित का चार्म उनकी जादुई मुस्कान, बेहतरीन डांस मूव्स, और शानदार अभिनय का अनूठा संगम है। उनकी आंखों की भाव-भंगिमा और सदाबहार लालित्य ने दशकों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया है, जिससे वह भारतीय सिनेमा की ‘धक-धक गर्ल’ और ‘क्वीन ऑफ हार्ट्स’ बनी हुई हैं। उम्र के हर पड़ाव पर उन्होंने खुद को बेहद खूबसूरती और शालीनता से संभाला है। वे आज भी डांस रियलिटी शोज (जैसे डांस दीवाने) में जज के रूप में उतनी ही ऊर्जावान और आकर्षक लगती हैं।

हाल ही में वह फिल्म ‘मां बहन’ में अपने शानदार अभिनय से दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरी हैं। सुरेश त्रिवेनी द्वारा निर्देशित डार्क कॉमेडी थ्रिलर फिल्म में माधुरी दीक्षित, तृप्ति डिमरी, धारणा दुर्गा और रवि किशन मुख्य भूमिकाओं में हैं।

Leave feedback about this

  • Service