July 2, 2026
National

हम ही असली ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस, हमारे पास दो तिहाई बहुमत: रितब्रत बनर्जी

We are the real All India Trinamool Congress, we have two-thirds majority: Ritbrat Banerjee

पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रितब्रत बनर्जी ने बताया कि टीएमसी के 10 विधायकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग से मुलाकात की। इसके बाद बनर्जी ने मीडिया से कहा कि हम लोग ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस हैं और हमारे पास दो तिहाई बहुमत है।

मीडिया से बातचीत के दौरान बनर्जी ने कहा कि 22 जून को कोलकाता में हमारा एक प्रतिनिधि सत्र आयोजित हुआ, जिसके आधार पर ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस को चुना गया और अरूप राय को ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (बागी गुट) का चेयरपर्सन चुना गया। जैसे ही हमारी ये विशेष बैठक हुई, हमने चुनाव आयोग से 23 जून को मिलने के लिए समय मांगा। हमने चुनाव आयोग से निवेदन किया था कि वे जितने भी सदस्यों के प्रतिनिधिमंडल को अनुमति देंगे, हम यहां आकर पूरी बेंच से मुलाकात करेंगे। हम चुनाव आयोग को धन्यवाद देना चाहते हैं कि चुनाव आयोग की पूरी बेंच ने हमसे मुलाकात की। हम उम्मीद करते हैं कि चुनाव आयोग जल्द ही हमसे संपर्क करेगा।

उन्होंने कहा, “हम ही ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस हैं। दो तिहाई से भी ज्यादा विधायक, जिला परिषद के सदस्य, पार्षद आदि सभी हमारे साथ हैं। ऐसे में ( टीएमसी के चुनाव चिन्ह को लेकर) मांग की कोई बात ही नहीं है। जब भी पार्टी में इस तरह का सत्र होता है तो चुनाव आयोग को इसके बारे में तुरंत सूचित किया जाना चाहिए। हम शुक्रगुजार हैं कि पूरी बेंच ने हमसे मुलाकात की।

उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर की एक पार्टी पर एक नौकरशाह ने कब्जा कर लिया। यह कभी जमीनी स्तर की पार्टी हुआ करती थी, लेकिन धीरे-धीरे यह एक व्यक्ति के इर्द-गिर्द सिमट गई। अगर कोई सिंडिकेट में शामिल रहा है। चाहे वह रेत, कोयला, डोलोमाइट, मवेशी या किसी भी तरह के भ्रष्टाचार से जुड़ा हो तो उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ मिला जनमत असल में भ्रष्टाचार के खिलाफ भी एक फैसला है।

उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि मैं व्यक्तिगत तौर पर कह रहा हूं। हम सामूहिक रूप से बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बंगाल की आवाम परिवारवाद को समर्थन नहीं करता है।

Leave feedback about this

  • Service