N1Live Entertainment ‘हम दोनों एक-दूसरे से काफी मिलती-जुलती हैं,’ काजोल ने बहन तनीषा के लिए किया खास पोस्ट
Entertainment

‘हम दोनों एक-दूसरे से काफी मिलती-जुलती हैं,’ काजोल ने बहन तनीषा के लिए किया खास पोस्ट

'We both are very similar,' Kajol writes in a special post for sister Tanishaa

4 मार्च । फिल्मी दुनिया में जब बात सगी बहनों की होती है तो बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल और तनीषा मुखर्जी का जिक्र जरूर होता है। काजोल ने अपनी बहन तनीषा के जन्मदिन पर एक खास वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में दोनों बहनों की बॉन्डिंग साफ देखने को मिल रही है।

तनीषा मुखर्जी मंगलवार को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर काजोल ने इंस्टाग्राम पर एक फन वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में तनीषा मुस्कुराते हुए काजोल को केक खिलाती दिखाई दे रही हैं। दोनों बहनों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही है।

इस वीडियो के साथ काजोल ने मजाकिया अंदाज में कैप्शन लिखा, “समझ में नहीं आ रहा कि आज मेरा जन्मदिन है या मेरी बहन का। हम दोनों एक-दूसरे से काफी मिलती-जुलती हैं।”

काजोल ने आगे अपनी छोटी बहन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके लिए एक शानदार और खुशियों से भरे साल की कामना की।

फैंस ने भी इस पोस्ट पर ढेर सारे प्यार भरे कमेंट किए और तनीषा को बधाई दी।

इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस ने प्रतिक्रियाएं दीं। कई लोगों ने कमेंट्स में दोनों बहनों की जोड़ी को बेहद प्यारा बताया।

एक यूजर ने लिखा, ”आप दोनों का रिश्ता हमेशा ऐसा ही बना रहे।”

दूसरे यूजर ने लिखा, ”तनीषा, आपको जन्मदिन की बधाई। आपका ये साल खुशियों से भरा रहा।”

कुछ लोगों ने काजोल के मस्ती भरे अंदाज की भी तारीफ की और कमेंट में लिखा, “यही सादगी उन्हें खास बनाती है।”

अन्य ने लिखा, ”बहनों के बीच ऐसा ही सच्चा प्यार होना चाहिए।”

काजोल और तनीषा एक प्रतिष्ठित फिल्मी परिवार से आती हैं। वे दिग्गज अभिनेत्री तनुजा और दिवंगत फिल्म निर्माता शोमू मुखर्जी की बेटियां हैं। बचपन से ही दोनों बहनों ने फिल्मी माहौल देखा है। काजोल जहां 90 के दशक की सुपरहिट अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं और आज भी इंडस्ट्री में सक्रिय हैं, वहीं तनिषा ने भी फिल्मों में अपना करियर बनाने की कोशिश की।

Exit mobile version