N1Live National पश्चिम बंगाल का चुनाव सत्ता का नहीं, बांग्ला स्वाभिमान और अस्तित्व की रक्षा का है : सम्राट चौधरी
National

पश्चिम बंगाल का चुनाव सत्ता का नहीं, बांग्ला स्वाभिमान और अस्तित्व की रक्षा का है : सम्राट चौधरी

West Bengal elections are not about power, but about protecting Bengali self-respect and existence: Samrat Chowdhury

7 अप्रैल । बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने मंगलवार को हावड़ा के अंतर्गत आने वाले विभिन्न विधानसभा के प्रत्याशियों के भव्य नामांकन समारोह में हिस्सा लिया। उन्होंने विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह चुनाव सत्ता का नहीं, बल्कि बांग्ला स्वाभिमान और अस्तित्व की रक्षा का है।

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में बंगाल की अस्मिता और पहचान की रक्षा के लिए काम किया जाएगा, लेकिन ममता बनर्जी के शासन में राज्य को अराजकता और लूट का शिकार बनाया गया है। हम बंगाल की पहचान की रक्षा करेंगे।

डिप्टी सीएम ने कहा कि तानाशाह ममता दीदी की सरकार में बंगाल आज असुरक्षा और अराजकता के भयावह दौर से गुजर रहा है। ना बेटियां सुरक्षित, ना व्यापारी, ना ही लोकतंत्र। यह चुनाव सत्ता का नहीं, बल्कि बांग्ला स्वाभिमान और अस्तित्व की रक्षा का है। बंगाल विकास में देश का अग्रणी राज्य बनेगा, और ये सिर्फ भाजपा ही कर सकती है।

उन्होंने कहा कि बंगाल को धीरे-धीरे, लेकिन अस्थिरता के माहौल में लूटा गया है, और इसके लिए ममता बनर्जी जिम्मेदार हैं। हमें इसे ठीक करना होगा।

सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि इससे पहले किसी ने ‘विकसित भारत’ की कल्पना नहीं की थी। हम एक ‘विकसित भारत’, ‘विकसित बिहार’ और ‘विकसित बंगाल’ चाहते हैं। सोनार बांग्ला बनाने के लिए भाजपा को जिताना होगा।

उन्होंने आरोप लगाया कि घुसपैठिए बंगाल के लोगों का हिस्सा खा रहे हैं और ममता बनर्जी ने उन्हें संरक्षण दिया है। ममता दीदी कहती हैं कि घुसपैठियों के लिए बंगाल का द्वार खोलेंगे, लेकिन भाजपा की सरकार बनेगी तो बंगाल के मूल निवासियों के हित में काम किया जाएगा, उनके लिए द्वार खोले जाएंगे। कोलकाता से लोग पलायन करने को मजबूर हैं। यहां कभी रोजगार के लिए दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों का मोहभंग हो चुका है, गुंडागर्दी चरम पर है। एसआईआर को लेकर ममता बनर्जी ने सिर्फ अफवाह फैलाई, जैसे कि विपक्षी दलों ने बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान फैलाई थी।

सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में एसआईआर के जरिए लाखों घुसपैठियों के वोट काटे गए। हम लोगों ने चार महीने में लाखों अयोग्य लोगों के आधार और राशन कार्ड खत्म कर दिए हैं। बंगाल में भी भाजपा सरकार बनने पर घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर किया जाएगा। ममता बनर्जी ने 8 हजार स्कूल बंद कर दिए, लेकिन मदरसे बंद नहीं किए। भाजपा सरकार में बंगाल में स्कूल बनेंगे और युवाओं को रोजगार मिलेगा।

बिहार का उदाहरण देते हुए उन्होंने दावा किया कि वहां हमने लाखों युवाओं को नौकरी दी है। अब बंगाल को भी उसी राह पर ले जाना है। उन्होंने बंगाल की जनता से अपील की कि ममता बनर्जी को सत्ता से हटाकर भाजपा को जिताएं, ताकि राज्य में विकास और शांति स्थापित हो सके।

Exit mobile version