N1Live Entertainment जब ठंड से कांपते बच्चे को संजय दत्त ने दी थी अपनी नई जैकेट, भावुक हो गए थे पिता सुनील दत्त
Entertainment

जब ठंड से कांपते बच्चे को संजय दत्त ने दी थी अपनी नई जैकेट, भावुक हो गए थे पिता सुनील दत्त

When Sanjay Dutt gave his new jacket to a child shivering in the cold, father Sunil Dutt became emotional.

अभिनेता संजय दत्त के पिता और दिवंगत अभिनेता सुनील दत्त ने फारूक शेख के चैट शो ‘जीना इसी का नाम है’ में एक बार अपने बेटे की दिल छू लेने वाली घटना का जिक्र करते हुए एक किस्सा सुनाया था। शो के सामने आए पुराने वीडियो में सुनील दत्त ने होस्ट फारूक शेख को यह किस्सा सुनाते हुए कहा था, “एक बार हम दिल्ली में एक शादी में गए थे। सर्दियों का मौसम था। नरगिस (संजय की मां) ने संजय के लिए एक अच्छी जैकेट खरीदी थी। शादी में संजय ने बाहर ठंड में खड़े एक लड़के को देखा। अंदर आकर उसका खाने का मन नहीं कर रहा था। नरगिस ने पूछा कि क्या बात है, तो संजय ने कहा कि बाहर एक लड़का है, उसे बहुत ठंड लग रही है। मैं अपनी जैकेट उसे देना चाहता हूं।”

सुनील दत्त ने बताया कि इसके बाद वे खुद संजय के साथ बाहर गए और उस गरीब लड़के को जैकेट दे दी। इस घटना ने सुनील दत्त को अपने बेटे की संवेदनशीलता पर गर्व महसूस कराया। वही, संजय दत्त ने भी शो में अपने पिता के साथ काम करने का अनुभव साझा किया था। उन्होंने बताया कि अपनी पहली फिल्म ‘रॉकी’ के सेट पर पिता सुनील दत्त का बर्ताव बहुत सख्त रहता था।

कश्मीर में शूटिंग के दौरान एक बार सुनील दत्त के असिस्टेंट ने संजय को खाना खाने भेज दिया, लेकिन ब्रेक का समय नहीं था। जब संजय खाना खा रहे थे, तभी लोग दौड़कर आए और बोले कि “दत्त साहब चिल्ला रहे हैं।” संजय वापस सेट पर पहुंचे तो सुनील दत्त ने उन्हें जोरदार डांट लगाई। उन्होंने कहा, “पूरी यूनिट यहां खड़ी है और तुम खाना खाने चले गए? अभी से स्टार बन गए हो क्या?”

हालांकि, बाद में जब सुनील दत्त ने असिस्टेंट से पूछा, तो उसने सब कुछ संजय पर ही डाल दिया।

Exit mobile version