मेगास्टार अमिताभ बच्चन अक्सर अपने सोशल मीडिया के जरिए जिंदगी, रहस्यों और समय के बीतने से जुड़े विचार शेयर करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने जिंदगी की विडंबना पर एक गहरी बात की।
मेगास्टार ने जिंदगी की अनिश्चितता पर बात करते हुए कहा कि जब इंसान के पास कुछ नहीं होता तो वो और ज्यादा पाने की चाह रखता है लेकिन जब आखिरकार उसे सब कुछ मिल जाता है, तो उसे संभालना मुश्किल हो जाता है।
अभिनेता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने समझाते हुए कहा कि दुनिया किसी की मर्जी से नहीं चलती और मौका हाथ से निकलने से पहले उसका भरपूर फायदा उठाना चाहिए। उन्होंने लिखा, “जब नहीं मिलता था, तो मांगते थे। कुछ भी मिल जाए, बस मिल जाए। अब जब ईश्वर की कृपा से मिल रहा है, तो कह रहे हैं कि इतना मिल गया है, रखेंगे कहां?”
उन्होंने आगे लिखा, “जीवन का बहुत बड़ा सत्य है ये – जब नहीं था, तो मांगा जाता था लेकिन मिलता नहीं था। अब बिना मांगे मिलता जा रहा है और समझ नहीं आता कि मांगा तो था, पर इतना नहीं।”
उन्होंने अपनी बात खत्म करते हुए लिखा, “अरे मियां, दुनिया आपके कहने पे थोड़ी चलती है। आप तो कुछ भी कहिए, दुनिया चलती जाती है। अगर आपने दौड़ के पकड़ लिया, तो ठीक, नहीं पकड़ पाए तो, ठन ठन गोपाल। अब चले हम नींद पकड़ने।”
मेगास्टार इन दिनों मुख्य रूप से क्विज रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ की मेजबानी करते नजर आ रहे हैं। केवल तीसरे सीजन में उनकी जगह अभिनेता शाहरुख खान ने मेजबानी की थी। यह ब्रिटिश शो ‘हू वॉन्ट टू बी बिलिनियर?’ का आधिकारिक हिंदी संस्करण है।
यह शो ब्रिटिश शो ‘हू वांट्स टू बी अ मिलियनेयर?’ का आधिकारिक हिंदी संस्करण है। शो में कंटेस्टेंट्स को सामान्य ज्ञान के बहुविकल्पीय सवालों के जवाब देकर हॉट सीट पर आगे बढ़ना होता है और वे विभिन्न पड़ावों को पार करके करोड़पति बनने का मौका पाते हैं। कठिन सवालों में मदद के लिए खिलाड़ियों को विभिन्न लाइफलाइन (जैसे 50:50, ऑडियंस पोल आदि) मिलती हैं।


Leave feedback about this