N1Live National केजरीवाल ने अपने कार्यकाल में सत्य निकेतन में बनी बिल्डिंग की जांच क्यों नहीं कराई थीः दिलीप घोष
National

केजरीवाल ने अपने कार्यकाल में सत्य निकेतन में बनी बिल्डिंग की जांच क्यों नहीं कराई थीः दिलीप घोष

Why didn't Kejriwal order an inquiry into the building constructed in Satya Niketan during his tenure? – Dilip Ghosh

पश्चिम पश्चिम बंगाल के मंत्री दिलीप घोष ने हुमायूं कबीर पर हमले, दिल्ली में इमारत गिरने की घटना, अरविंद केजरीवाल की दिल्ली सरकार और राहुल गांधी पर की गई टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया दी। दिल्ली के सत्य निकेतन में बिल्डिंग गिरने की घटना पर मंत्री दिलीप घोष ने मीडिया से कहा, “यह बहुत दुखद है कि हॉस्टल गिर गया और छात्रों के साथ ऐसी घटना हुई। हमें इस बात की जांच करनी चाहिए कि बिल्डिंग किसने बनाई थी और छात्र उसमें क्यों रह रहे थे। यह गंभीर चिंता का विषय है। मुझे विश्वास है कि सरकार इस मामले की पूरी जांच कराएगी।”

बिल्डिंग गिरने पर अरविंद केजरीवाल द्वारा दिल्ली सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाए जाने पर दिलीप घोष ने कहा, “अपनी सरकार में केजरीवाल ने क्यों नहीं बिल्डिंग की जांच कराई थी। केजरीवाल ने अपनी सरकार में इस बिल्डिंग को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की थी। अब हादसा हो गया है तो सरकार पर सवाल उठा रहे हैं।”

राहुल गांधी द्वारा भी बिल्डिंग गिरने पर सवाल उठाए जाने पर घोष ने कहा, “राहुल गांधी सवाल उठाते हैं, उनके पास कोई उत्तर नहीं है। कर्नाटक में छात्र गौशाला में रहते हैं, इसका जवाब राहुल गांधी के पास नहीं है।”

हुमायूं कबीर पर हुए हमले पर मंत्री दिलीप घोष ने कहा, “क्या भाजपा के पास कोई और काम नहीं है कि वह जाकर अंडे फेंके? इसके लिए भाजपा की जरूरत नहीं है। जिन्होंने ऐसा किया है, उन्हें अपने कामों का नतीजा भुगतना होगा। आज जिसके साथ भी ऐसा हो रहा है, उसे अपना इतिहास देखना चाहिए, उन्हें सारे जवाब मिल जाएंगे।”

बता दें कि रविवार दोपहर को दिल्ली के सत्य निकेतन की एक तंग गली में बनी पांच मंजिला इमारत गिर गई, जिसमें लड़कों का हॉस्टल था। यह इमारत लगभग 50 साल पुरानी थी। इस घटना में दिल्ली एम्स ने आधिकारिक तौर पर 6 लोगों की मौत की पुष्टि की है।

एक बयान में कहा गया है, “दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सत्य निकेतन में एक इमारत गिरने से घायल हुए 11 मरीजों को जेपीएन एपेक्स ट्रॉमा सेंटर (एम्स) लाया गया। इन 11 मरीजों में से 5 को मृत अवस्था में लाया गया था, जबकि गंभीर हालत वाले एक मरीज की बाद में चोटों के कारण मौत हो गई। तीन मरीजों को भर्ती किया गया है और उनका इलाज चल रहा है। एक मरीज के अंग की सर्जरी की गई। एक मरीज को मामूली चोट आई थी और निगरानी के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।”

वहीं, दिल्ली पुलिस ने इस मामले में बहुमंजिला इमारत के मालिक और अन्य के खिलाफ साउथ कैंपस थाने में एफआईआर दर्ज की है।

Exit mobile version