N1Live National किसानों से बात करके नारियल संवर्धन योजना को देंगे अंतिम रूप: शिवराज सिंह चौहान
National

किसानों से बात करके नारियल संवर्धन योजना को देंगे अंतिम रूप: शिवराज सिंह चौहान

Will finalise coconut cultivation scheme after talking to farmers: Shivraj Singh Chouhan

7 मार्च । केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को चेन्नई पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज मैं नारियल उत्पादक राज्यों के किसानों से मिलने आया हूं। आईआईटी चेन्नई में तमिलनाडु सहित नारियल उत्पादक राज्यों के किसान, कृषि विशेषज्ञ, वैज्ञानिक, अधिकारी, नारियल बोर्ड के अध्यक्ष और भारत सरकार के सभी अधिकारी एकत्रित हुए हैं।

उन्होंने कहा, “मैं प्रधानमंत्री को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने नारियल उत्पादक किसानों के लिए नारियल संवर्धन योजना बनाई है जिसकी घोषणा वित्त मंत्री ने बजट के समय की थी। नारियल संवर्धन योजना में किसानों से बात करके अंतिम रूप देंगे। इसका टारगेट उत्पादन बढ़ाना, उत्पादकता बढ़ाना और गुणवत्ता बढ़ाना है। ऐसे सारे प्रयत्न जिससे हम नारियल किसानों के इनकम बढ़ा सके। किसानों से चर्चा करने के बाद नारियल संवर्धन बोर्ड की योजना बनेगी।

उन्होंने कहा कि जब भी मैं तमिलनाडु की इस पवित्र भूमि पर आता हूं, मेरा हृदय आनंद और प्रसन्नता से भर उठता है। मैं तमिलनाडु के महान जनमानस, इसकी संस्कृति, इसके मूल्यों, इसकी परंपराओं और इसके महान व्यक्तित्वों को नमन करता हूं। तमिलनाडु भारत का हृदय है।

उन्होंने कहा कि आज मैं एक विशेष उद्देश्य से आया हूं। तमिलनाडु भारत में, विशेष रूप से दक्षिणी राज्यों में, नारियल उत्पादन में अग्रणी राज्य है। लगभग 12.5 करोड़ किसान नारियल की खेती करते हैं और लगभग 3 करोड़ लोग अपनी आजीविका के लिए नारियल पर निर्भर हैं। तमिलनाडु के किसान कई तरह की समस्याओं से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि नारियल के बाग काफी पुराने हो गए हैं। 60-60 वर्ष पुराने नारियल के पेड़ों में उत्पादन कम हो गया है। उत्पादकता घट गई है, कई बीमारियां अटैक कर रही हैं। जिसकी वजह से उत्पादन प्रभावित हो रहा है।

उन्होंने कहा कि जरूरत इस बात की है कि इन रोगों को हम कैसे रोकें? अच्छी किस्म तैयार करके जो जलवायु के अनुकूल हो, जिनमें रोग प्रतिरोधक क्षमता हो, जो बैक्टीरिया, वायरस का मुकाबला कर पाएं, जिनकी उत्पादकता अधिक हो, जिनकी क्वालिटी बेहतर हो।

Exit mobile version