June 25, 2026
Sports

महिला टी20 विश्व कप: सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी इंग्लैंड, रोमांचक हुई अंतिम चार की जंग

Women’s T20 World Cup: England becomes the first team to reach the semi-finals; race for the final four heats up.

 

नई दिल्ली, मेजबान इंग्लैंड महिला टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। वेस्टइंडीज के खिलाफ टूर्नामेंट के 22वें मुकाबले में मिली जीत के साथ ही इंग्लिश टीम ने अंतिम चार में जगह बनाई।

हालांकि, वेस्टइंडीज की हार ने ग्रुप बी की अंक तालिका को अब काफी रोमांचक बना दिया है। वेस्टइंडीज के अब 4 मुकाबलों में 6 प्वाइंट हैं और टीम दूसरे नंबर पर काबिज है। वेस्टइंडीज को अपना आखिरी मुकाबला आयरलैंड के खिलाफ 27 जून को खेलना है। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए कैरेबियाई टीम को हर हाल में आयरलैंड के खिलाफ जीत दर्ज करनी होगी।

वेस्टइंडीज अगर आयरलैंड के खिलाफ हार जाती है, तो टीम की राह मुश्किल हो जाएगी। न्यूजीलैंड और श्रीलंका को एक-एक मुकाबला खेलना है। दोनों ही टीमों के अभी 4 मुकाबलों के बाद चार-चार प्वाइंट हैं। आयरलैंड से हारने की स्थिति में वेस्टइंडीज 6 प्वाइंट पर रह जाएगी। वहीं, ग्रुप स्टेज के आखिरी मुकाबले में मिली जीत के साथ ही न्यूजीलैंड और श्रीलंका के भी छह प्वाइंट हो जाएंगे। इस स्थिति में नेट रन रेट काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। हालांकि, अगर वेस्टइंडीज आयरलैंड को हराने में सफल रहती है, तो वह आसानी से सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी।

ग्रुप एक की अंक तालिका भी रोमांचक बनी हुई है। 4 मुकाबलों में 8 प्वाइंट के साथ ऑस्ट्रेलिया पहले नंबर पर काबिज है। वहीं, भारतीय टीम 3 मुकाबलों में 4 प्वाइंट लेकर दूसरे स्थान पर मौजूद है। साउथ अफ्रीका 4 प्वाइंट के साथ तीसरे नंबर पर है, जबकि बांग्लादेश के भी 4 प्वाइंट है और वह अंक तालिका में चौथे नंबर पर है।

भारत और बांग्लादेश के बीच टूर्नामेंट का 23वां मुकाबला गुरुवार को खेला जाना है। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिहाज से यह मैच दोनों ही टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टीम जीत दर्ज करना चाहेगी, क्योंकि टीम का आखिरी मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से है, जो अब तक टूर्नामेंट में अजेय रही है। हालांकि, साउथ अफ्रीका के अंतिम चार में जाने के चांस काफी मजबूत दिखाई दे रही हैं। टीम को अगले दो मुकाबलों में नीदरलैंड्स और बांग्लादेश से भिड़ना है।

 

Leave feedback about this

  • Service