April 23, 2026
Entertainment

लाल जोड़े में सजीं यामिनी सिंह, आम्रपाली दुबे ने दी शादी की बधाई

Yamini Singh, dressed in red, congratulated Amrapali Dubey on her wedding.

23 अप्रैल । भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री यामिनी सिंह अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। लंबे समय से अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने वाली अभिनेत्री यामिनी अब शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री से उन्हें ढ़ेरों बधाइयां मिल रही हैं।

इसी बीच भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने भी खास अंदाज में इंस्टाग्राम के जरिए यामिनी को शुभकामनाएं दीं। आम्रपाली ने बुधवार को स्टोरीज सेक्शन पर शादी की तस्वीर पोस्ट की। इसमें यामिनी बेहद खूबसूरत दुल्हन के रूप में नजर आ रही हैं। उन्होंने पारंपरिक लाल जोड़ा पहना हुआ है और उनके चेहरे की खुशी यह साफ बयां कर रही है कि वह अपनी जिंदगी के इस नए चैप्टर को लेकर कितनी उत्साहित हैं।

आम्रपाली ने लिखा, “यामिनी आपको शादी बहुत बहुत बधाई। आप दुनिया की सबसे खूबसूरत और खुशहाल दुल्हन लग रही हैं। आप दोनों को नई शुरुआत के लिए ढ़ेर सारी शुभकामनाएं और आशीर्वाद। भगवान करे आपका जीवन सदैव प्यार, खुशियों और एक दूसरे के साथ से हमेशा भरा रहे।”

बता दें कि अभिनेत्री ने शादी के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की थी और न ही अभी तक उनकी शादी की डेट सामने आई है। हालांकि, कुछ दिनों से जयमाला के दौरान की शादी की कुछ तस्वीरें जब वायरल होने लगीं, तो उसके बाद इंडस्ट्री और अभिनेत्री के फैंस ने बधाई देना शुरू किया था।

यामिनी ने अपने करियर में कई भोजपुरी फिल्मों और गानों में मुख्य भूमिका अदा की है। इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने फैशन डिजाइनिंग और मॉडलिंग प्रोजेक्ट्स में काम करना शुरू किया था। इसके बाद साल 2019 में उन्हें भोजपुरी फिल्म ‘पत्थर के सनम’ में अरविंद अकेला कल्लू के साथ डेब्यू करने का मौका मिला। पहली फिल्म से अभिनेत्री को दर्शकों की तरफ से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था, जिसके बाद उन्होंने इसी क्षेत्र में आगे जारी करने के बारे में सोचा।

इसके बाद अभिनेत्री ने दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ ‘लल्लू की लैला’ में काम किया, जो सफल रही और उनकी लोकप्रियता और बढ़ गई। कम समय में ही यामिनी भोजपुरी इंडस्ट्री की उभरती हुई एक्ट्रेस में अपनी मजबूत पहचान बना रही हैं।

Leave feedback about this

  • Service