August 24, 2026
Entertainment

यश ने कियारा आडवाणी को बताया शानदार अभिनेत्री, बोले-‘टॉक्सिक’ देखने के बाद भारत फिर उनके प्यार में पड़ेगा

Yash calls Kiara Advani a brilliant actress; says India will fall in love with her all over again after watching ‘Toxic’.

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार यश ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ की को-एक्ट्रेस कियारा आडवाणी की जमकर तारीफ की। हैदराबाद में फिल्म के रिलीज से पहले आयोजित कार्यक्रम में यश ने कहा कि फिल्म में कियारा का किरदार नादिया दर्शकों को हैरान करने वाला है और उन्हें यकीन है कि कियारा को इस अंदाज में देखने के बाद पूरा भारत एक बार फिर उनके अभिनय का कायल हो जाएगा।

फिल्म के कार्यक्रम में यश ने कियारा के स्वभाव की भी तारीफ की और कहा कि वह बेहद सरल और सच्ची इंसान हैं। उनमें एक ऐसी सहजता है, जो उन्हें पर्दे पर भी खास बनाती है। उन्होंने अब तक अपने करियर में कई तरह के किरदार निभाए हैं, लेकिन ‘टॉक्सिक’ में दर्शकों को उनका एक बिल्कुल अलग रूप देखने को मिलेगा।

यश ने कहा, ”कियारा बेहतरीन को-स्टार हैं। वह बहुत सरल हैं और एक शानदार अभिनेत्री हैं। कियारा ने अपने करियर में आज तक जो कुछ किया है, मुझे लगता है कि 26 तारीख से दर्शक उन्हें उससे कहीं ज्यादा अलग रूप में देखने वाले हैं। भारत एक बार फिर कियारा के प्यार में पड़ेगा और इस बार एक अलग लेवल पर। मैं उनका फिल्म का हिस्सा बनने के लिए धन्यवाद करना चाहता हूं।”

बता दें कि ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ में कियारा नादिया नामक महिला का किरदार निभा रही हैं। फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है और इसे एक एक्शन-थ्रिलर के रूप में तैयार किया गया है। कियारा के लिए यह फिल्म कई मायनों में खास है क्योंकि इसके जरिए वह कन्नड़ सिनेमा में अपनी शुरुआत कर रही हैं।

‘टॉक्सिक’ को लेकर कियारा ने कहा था, ”फिल्म ने मुझे अपनी सहज सीमा से बाहर जाकर काम करने के लिए प्रेरित किया। इस फिल्म के पीछे अलग-अलग जगहों से आए लोगों की सोच और प्रतिभा एक साथ जुड़ी। हर व्यक्ति ने अपने काम को पूरी मेहनत और ईमानदारी से किया।” कियारा ने कहा, ”फिल्में कलाकारों और दर्शकों को ऐसी दुनिया में जाने का मौका देती हैं, जिसे उन्होंने पहले कभी नहीं देखा होता। फिल्म का हर नया किरदार, नया सेट और हर मुश्किल चुनौती कलाकार को अपने बारे में कुछ नया सिखाती है। इस फिल्म ने मुझे अनजान चीजों के साथ सहज रहना सिखाया।”

‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Leave feedback about this

  • Service