May 5, 2026
Entertainment

यश कुमार-निधि झा की वेडिंग एनिवर्सरी, एक्ट्रेस ने शेयर किया खास पोस्ट

Yash Kumar-Nidhi Jha’s wedding anniversary, actress shares a special post

3 मई । भोजपुरी सिनेमी की लोकप्रिय कपल अभिनेता यश कुमार और अभिनेत्री निधि झा शनिवार को अपनी शादी की चौथी सालगिरह मना रहे हैं। इस खास मौके पर अभिनेत्री निधि झा ने इंस्टाग्राम के जरिए पति यश कुमार के लिए प्यारा सा पोस्ट शेयर किया।

अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर पति के साथ कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं। इन तस्वीरों में दोनों के बीच केमिस्ट्री और खुशी साफ झलक रही है। अभिनेत्री ने तस्वीरें पोस्ट कर अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए लिखा, “आप मेरी ताकत और सुकून हैं। साथ में बिताए ये चार साल हमारे जीवन के सबसे खूबसूरत साल रहे हैं। इन सालों में साथ हंसने, रोने और हर दिन एक-दूसरे को थोड़ा और समझने के लिए शुक्रिया। आप सिर्फ मेरे पति नहीं हैं, बल्कि मेरी सबसे बड़ी ताकत और सुकून हैं। मेरी हर खुशी की वजह आप ही हैं।”

निधि ने आगे अपनी पोस्ट में यश का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा, “हर मुश्किल में आपने मेरा हाथ थामा और हर खुशी को और भी खूबसूरत बना दिया। मैं दुआ करती हूँ कि हर जन्म में मुझे आप ही मिले क्योंकि आपके बिना मेरी दुनिया अधूरी है। शादी के 4 साल पूरे होने की अनंत शुभकामनाएं।”

निधि के पोस्ट करने के बाद कमेंट सेक्शन में बधाइयों का तांता लग गया। भोजपुरी फिल्म जगत के अन्य कलाकारों और उनके प्रशंसकों ने कपल को सालगिरह की शुभकामनाएं दीं।

अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने हार्ट और नजर इमोजी शेयर कर प्रतिक्रिया दी। अभिनेत्री रिंकू भारती और सुबोद सेठ ने लिखा, “दोनों को सालगिह की शुभकामनाएं।”

बता दें कि यश कुमार और निधि झा ने एक लंबे रिलेशनशिप के बाद शादी की थी। पर्दे पर भी इस जोड़ी को दर्शकों का भरपूर प्यार मिलता रहा है।

भोजपुरी अभिनेत्री निधि झा और यश कुमार की शादी 2 मई 2022 को हुई थी। दोनों की लव स्टोरी उतार-चढ़ाव भरी रही है। हालांकि, निधि यश की दूसरी पत्नी हैं। फिल्म ‘इंडिया वर्सेस पाकिस्तान’ (2018) के सेट पर करीब आने के बाद, इनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। वहीं, पत्नी अंजना को तलाक देने के तुरंत बाद यश कुमार ने निधि झा को शादी के लिए प्रपोज कर दिया था। आज कपल के दो बच्चे हैं।

Leave feedback about this

  • Service