N1Live Entertainment ‘तुम मेरी ताकत हो’, बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने शादी के 10 साल पूरे होने पर लुटाया प्यार
Entertainment

‘तुम मेरी ताकत हो’, बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने शादी के 10 साल पूरे होने पर लुटाया प्यार

'You are my strength', Bipasha Basu and Karan Singh Grover shower love on 10 years of marriage

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की गिनती बॉलीवुड के बोल्ड और क्यूट कपल के तौर पर होती है। कपल ने साल 2016 में शादी कर ली थी और आज तक रिश्ते को बखूबी निभा रहे हैं, और उसका सबूत है बिपाशा और करण का सोशल मीडिया, जो प्यारी और पारिवारिक फोटोज से भरा है।

आज कपल की शादी को 10 साल पूरे हो चुके हैं, और करण ने अभिनेत्री पर जमकर प्यार लुटाया है।

करण सिंह ग्रोवर ने इंस्टाग्राम पर शादी के 10 साल पूरे होने पर एक प्यारा वीडियो शेयर किया है, जिसमें दोनों के क्वालिटी टाइम मोमेंट्स हैं। कभी दोनों साथ में फिल्म देखते दिख रहे हैं, तो कभी एक दूसरे को किस कर रहे हैं। वीडियो बहुत प्यारा है। अभिनेता ने वीडियो और कैप्शन दोनों के जरिए बिपाशा पर ढेर सारा प्यार लुटाया है। अभिनेता ने अपनी पत्नी को अपनी ताकत और जीवन को सार्थक करने वाला शख्स बताया है।

उन्होंने लिखा, तुम मेरे लिए सब कुछ थे, हो और हमेशा रहोगे। तुम मेरी हर धड़कन, हर सांस, मेरी ताकत, मेरी परी हो। तुम मेरी वजह हो, तुम मेरे जीवन को अर्थ देते हो। तुम्हारा प्यार मेरा कवच है, मेरी महाशक्ति है। मैं जो हूं, वह तुम्हारे कारण हूं। मैं तुम्हें अनंत काल तक, अनंत काल तक, बीते और अनबीते जन्मों से भी अधिक समय तक, अनंत काल तक और एक दिन तक प्यार करूंगा! मैं तुमसे प्यार करता हूं, 10वीं सालगिरह मुबारक!”

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी किसी फिल्म से कम नहीं है। दोनों की मुलाकात अलोन के सेट पर हुई थी, और धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। हालांकि बिपाशा का मानना था कि वे तब तक शादी नहीं करेंगी, जब तक खुद करण उन्हें शादी के लिए प्रपोज नहीं करते। अभिनेता ने नए साल के दिन थाईलैंड की खाड़ी में स्थित तीसरे सबसे बड़े और एक खूबसूरत द्वीप पर अभिनेत्री को डायमंड रिंग के साथ प्रपोज किया था।

30 अप्रैल 2016 में कपल ने बंगाली रीति-रिवाज के साथ सात फेरे लिए थे। हालांकि शादी के समय करण ग्रोवर को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था क्योंकि यह उनकी तीसरी शादी थी। आज कपल देवी नाम की प्यारी सी बेटी के माता-पिता भी हैं।

Exit mobile version