N1Live Entertainment ‘तुम उदासी दूर कर देती थी…’ डॉग लिसा के जाने से दुखी हुए बोमन ईरानी
Entertainment

‘तुम उदासी दूर कर देती थी…’ डॉग लिसा के जाने से दुखी हुए बोमन ईरानी

'You used to take away sadness...' Boman Irani saddened by the passing of his dog Lisa

12 फरवरी । दिग्गज अभिनेता बोमन ईरानी के डॉग लिसा का निधन हो गया। अभिनेता ने बुधवार को सोशल मीडिया के जरिए लिसा के लिए एक भावुक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने उसे याद करते हुए गहरा दुख जताया।

अभिनेता बोमन ईरानी ने इंस्टाग्राम पर लिसा की यादगार और प्यारी तस्वीरें पोस्ट कीं। हर एक तस्वीर में लिसा परिवार के सदस्यों के साथ नजर आ रही है, जो लिसा के साथ उनके खूबसूरत पलों को दिखाती हैं।

बोमन ने लिखा, “लिसा लिसा लिसा…तुम दुनिया की सबसे नखरीली, चाहने वाली और सबसे प्यारी डॉगी थीं, क्योंकि तुम सबसे शाही, नेक और कोमल आत्मा थीं।

बोमन ने बताया कि जो लोग कुत्तों को पसंद नहीं करते थे, वे भी लिसा को देखकर पिघल जाते थे। उन्होंने लिखा, “जो कुत्तों से दूर रहते थे, वे भी तुमसे प्यार करने लगते थे और जो पहले से डॉग लवर थे, वे तुम्हें ‘सबसे बेहतरीन’ कहते थे। मैंने देखा है कि जब तुम अपना हक जताती थी तो कमरे का गुस्सा प्यार में बदल जाता था। तुम्हारे कमरे में आते ही उदासी गायब हो जाती थी। तुम अपनी आवाज से बहस तक बंद करवा दिया करती थीं, क्योंकि तुम्हें लोगों का झगड़ना पसंद नहीं था।”

अभिनेता ने आखिरी में लिखा, “तुम्हारी ऊर्जा बुरी चीजों को दूर कर देती थी और अच्छी चीजों को अपनी ओर खींच लाती थी। हम तुम्हें बहुत याद करेंगे, मेरी प्यारी लिसा।”

बोमन के पोस्ट शेयर करने के बाद उनके दोस्त और साथी कलाकारों ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और कमेंट सेक्शन पर दुख जाहिर किया। अभिनेत्री डियाना पेंटी, राशिका डुग्गल और अनुपम खेर ने कमेंट सेक्शन पर हार्ट के साथ प्रतिक्रिया दी, तो अभिनेत्री तारा शर्मा ने लिखा, “यह सुनकर बहुत दुख हुआ, बोमन। आपको मेरी गहरी संवेदनाएं। लिसा की आत्मा को शांति मिले। वह बिल्कुल हमारी प्यारी ब्लैक लैब टिया की याद आ गई, जिसका कुछ महीने पहले देहांत हो गया था। वह बेहद कोमल, प्यार करने वाली और स्नेहशील प्राणी थी। यह दुखद खबर है, लेकिन वह हमेशा हमारे दिलों में रहेगी।”

Exit mobile version